All for Joomla All for Webmasters
पंजाब

Weather Update: चंडीगढ़ में बारिश के बाद खिली धूप, विभाग की भविष्यवाणी फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

rain

Chandigarh Weather Forecast 27 Feb 2022 फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पहाड़ों में बर्फबारी से एक बार फिर ठंड का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में फिर बारिश के आसार हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Forecast 27 Feb 2022: फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पहाड़ों में बर्फबारी से एक बार फिर ठंड का एहसास हो रहा है। चंडीगढ़ में बीते दिन शनिवार को रुक-रुक के हुई बारिश ने जहां एक बार फिर से ठंड बढ़ाई, वहीं तापमान में भी छह डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।

वहीं, आज मौसम सुबह से ही बिल्कुल साफ है और धूप भी निकल आई है। ऐसे में आज ठंड से शहर के लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग ने 28 फरवरी यानी सोमवार से तीन मार्च तक एक बार शहर में बारिश के आसार जताए हैं।

बारिश की वजह से हवाओं में एक बार फिर से ठंडक आ गई है। इस साल फरवरी में केवल दो या तीन दिन ही बारिश हुई थी और उसके बाद अब बारिश से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री की गिरावट के साथ 18.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

28 को एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस, उत्तर पश्चिम भारत पर पड़ेगा असर

विभाग के अनुसार 28 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है, इस वजह से मार्च के पहले सप्ताह तक मौसम खराब रहेगा। उत्तर भारत के साथ ही चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होगी। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी होगी। 28 जनवरी से ट्राइसिटी में बारिश के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी।

यह रहेगा आने वाला दिनों में मौसम का हाल

रविवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा। सोमवार को बादल छाए रहेंगे। शहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक जा सकता है। मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किए जाने की उम्मीद है। बुधवार को हल्की बारिश की उम्मीद है। ऐसे में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा। वीरवार को हल्की बारिश की उम्मीद है। ऐसे में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा।

40 साल का हुआ चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र

चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र को स्थापित हुए आज पूरे 40 वर्ष हो गए हैं। इस खास मौके पर मौसम विभाग केंद्र में दूसरे राज्यों के वैज्ञानिक आ रहे हैं। वैज्ञानिक अपने अनुभवों को साझा करेंगे और स्टूडेंट्स को यह जानकारी भी दी जाएगी कि कैसे सेटेलाइट के जरिए मौसम की भविष्यवाणी की जाती है। इस अवसर पर नई दिल्ली मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉक्टर मृतुन्य महापात्र भी चंडीगढ़ में आए हुए हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top