All for Joomla All for Webmasters
राशिफल

Weekly Horoscope (29 Aug- 4 September ) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए किसको मिलेगा भाग्य का साथ

मेष 
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य सुखकारक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। कार्यक्षेत्र में कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। सीनियर और जूनियर का सहयोग भी कम मिलने पर मन परेशान रहेगा। सप्ताह के मध्य में सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप पेट संबंधी दिक्कतों के चलते परेशान हो सकते हैं। ऐसे में खान-पान पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपके शुभचिंतक और परिजन आपसे नाराज होकर दूर जा सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में बड़े लाभ का कारण बनेगी। सप्ताह के अंत में करियर में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर होने पर मन को सुकून मिलेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। लव पार्टनर से जुड़ी किसी बात को लेकर मन चिंतित रह सकता है। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबंल बनेगा और हर पल आपके साथ खड़ा रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में ‘ॐ हं हनुमते नम:’ मंत्र का जप करें और पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करें।  

ये भी पढ़ेंGold Price Weekly: हफ्ते भर में महंगा हुआ सोना-चांदी, आगे और बढ़ सकते हैं दाम

वृष
वृष राशि के लोगों की सप्ताह की शुरुआत घर-परिवार की किसी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए होगी, जिसमें आपको अपने माता-पिता समेत सभी सदस्यों का समर्थन और सहयोग हासिल रहेगा। इस दौरान भूमि-भवन के विवाद के सिलसिले में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। घर की मरम्मत या फिर अचानक से आए किसी बड़े खर्च के चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। सेहत की दृष्टि से इस सप्ताह आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी। किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज को लेकर अधिक व्यस्तता रहेगी, जिसके चलते आप अपने परिवार को कम समय दे पाएंगे। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियां बढेंगी। यह समय महिला प्रोफेशनल्स के लिए शुभ साबित होगा, उनके आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार मिलेगा। उन्हें प्रगति की नई दिशा मिलेगी। इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ आपकी मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए आपको अपने व्यस्ततम जीवन से कुछ पल चुराने ही होंगे और अपने जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। 
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की चालीसा का पााठ करें और शुक्रवार को कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाएं।  

मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए काम को समय पर पूरा करने के लिए समय और उर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा। इस सप्ताह आपके पास जिम्मेदारियां ज्यादा और उन्हें निभाने के लिए समय कम रहेगा। जिसे पूरा करने के लिए अपने शुभचिंतकों और सहयोगियों की मदद लेनी पड़ेगी। ऐसे में अपने ईगो को पीछे रखें और सभी को मिलाकर चलें। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में समय आपके लिए अनुकूल साबित होगा, लेकिन फिर भी आपको अपने विरोधियों और गुप्त शत्रुओं सावधान रहने की जरूरत बनी रहेगी। इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। व्यापार में मनचाहा लाभ होगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के अंत तक घर-परिवार में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है।  प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवन में होने वाली प्रगति में जीवनसाथी का विशेष योगदान रहेगा। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। 
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें और ‘ॐ गं गणपतये नम:’ मंत्र का जप करें।

कर्क 
कर्क राशि के लोगों को इस सप्ताह ‘हारिए न हिम्मत, बिसारिए न राम’ महामंत्र हर समय याद रखना होगा। इस सप्ताह आपके सामने अचानक से कोई बड़ा समस्या आ सकती है। हालांकि आप उसे अपने विवेक और मित्रों की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न देना ही बेहतर रहेगा। इसी प्रकार दूसरों के फटे में टांग अड़ाने से भी बचना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी महिला से उलझने से विशेष रूप से बचें। साथ ही साथ अपना काम किसी दूसरे के भरोसे न छोड़ें, अन्यथा नुकसान और अपमान दोनों ही झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह व्यवसाय के सिलसिले में बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इससे बचने के लिए कागज संबंधी काम को बाद के लिए न टालें और किसी जोखिम भरी योजना में धन निवेश करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने विरोधियों और गुप्त शत्रुओं से सचेत रहें। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा तकलीफदायक साबित होगा। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर हुई अनबन या गलतफहमी उससे दूरी का बड़ा कारण बनेगी, जिसके चलते आपका मन बेचैन रहेगा। संबंधों को सुधारने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। खट्टी-मीठी नोंकझोंक के साथ आपको दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की चालीसा पढ़कर उनकी पूजा करें। किस कार्य विशेष को करने के लिए घर से निकलते समय बड़ी-बूढ़ी महिलाओं का आशीर्वाद लेकर निकलें।सिंह 

ये भी पढ़ें– भारत में स्मार्टवॉच मार्केट चार गुना तेजी से आगे बढ़ा, चीन को पीछे छोड़ पहली बार दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बना

सिंह

राशि वालों को इस सप्ताह की शुरुआत में मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद और आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। इन सभी उलझनों से बचने के लिए आपको अपने समय, धन एवं ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, जिसके चलते आपका कामकाज भी काफी प्रभावित होगा। इस दौरान आपको परिश्रम और प्रयाास के मुकाबले कमतर फल की प्रााप्ति होगी, जिससे मन दु:खी रहेगा। इष्ट-मित्रों का भी समय पर सहयोग कम मिल पाएगा। हालांकि सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रहेगा और इस दौरान किसी महिला मित्र की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे या फिर किसी नई लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। उच्च पद या बड़ी जिम्मेदारी मिलने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव पार्टनर के साथ निकटता बढ़ेगी। इस सप्ताह परविार के हंसी-खुशी पल बिताने के कई मौके मिलेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। 

कन्या
कन्या राशि के लोगों को इस सप्ताह मनचाही सफलता को पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास और परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा लाभप्रद लेकिन थकान भरी रहेगी। इस सप्ताह व्यवसाय में लाभ पाने के लिए कुछेक जोखिम उठाना पड़ सकता है। इस दौरान आप अपने हुनर और बुद्धि का सदुपयोग करते हुए कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। खास बात यह कि इसमें आपको इष्ट-मित्रों संग परिवार का भी पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। लोग आपके कामकाज और व्यवहार की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के अंत तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिजन आपके प्रेम को विवाह के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन गायों को हरा चारा खिलाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें। 

तुला
तुला राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आपको कदम-कदम पर सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब रहेंगे। जिससे न सिर्फ आपके जूनियर बल्कि सीनियर भी आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। इस सप्ताह आपकी उपलब्धियां इतनी शानदार रहेंगी कि आपके विरोधी भी उसे देखकर चकरा जाएंगे। इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्र पूरे मनोयोग से परिश्रम करते हुए नजर आएंगे। सप्ताह के मध्य में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में लगेगा। इस दौरान किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के भी योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय में मनचाही सफलता मिलेगी। लेन-देन की समस्याओं का निबटारा होगा। हालांकि खर्चे बढ़ेंगे। सुख-सुविधाओं पर धन अधिक खर्च होगा। यह समय मार्केटिंग, बीमा आदि से जुड़े लोगों के लिए शुभ साबित होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें। शुक्रवार के दिन चावल एवं चीनी का दान करें। 

ये भी पढ़ें– LPG CNG Prices : 1 सितंबर से बदल जाएंगे एलपीजी-सीएनजी के दाम, आएगी तेजी या घटेगी कीमत, कैसे तय होता है प्राइस?

वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए भी यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों का इंतजार खत्म होगा। सप्ताह की शुरुआत में घर में धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। इस दौरान घर-परिवार के कई प्रिय सदस्यों से लंबे समय बाद मिलना-मिलाना होगा। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से अपने कारोबार का विस्तार करने की सोच रहे थे, उनकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। विदेश से जुड़े लोगों को व्यवसाय में खासा लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी सामाजिक एवं आर्थिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में फैसला आपके हक में जाएगा या फिर विरोधी खुद ही आपसे समझौते के लिए पहल कर सकते हैं। प्रेम संबध में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए विवाह के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को छोड़ दें तो सेहत कुल मिलाकर सामान्य रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और ‘ॐ हं हनुमते नम:’ मंत्र का जप करें। 

धनु
धनु राशि के लिए के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में जहां आपके कामकाज में कुछेक अड़चनें आएंगी, वहीं आपके मित्र खुद आगे बढ़कर आपकी मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे।  इस दौरान आप अपने घर-परिवार से संबंधित किसी बड़ी समस्या का समाधान खोज लेने के बाद राहत की सांस लेंगे। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान खर्च की भी अधिकता रहेगी। घर में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ में बीतेगा। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े किसी काम में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। व्यापार में उन्नति करने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाजी महिलाओं का पद एवं उनकी गरिमा बढ़ेगी। रोजी-रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। अचानक से परिवार संग किसी पयर्टन स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा और केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं। 

मकर 
मकर राशि के लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत शुभ नहीं रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी मौसमी बीमारी या फिर पुरानी बीमारी के चपेट में आने पर शारीरिक पीड़ा झेलना पड़ सकता है। शरीर स्वस्थ न होने के कारण आपके कामकाज भी प्रभावित हो सकते हैं। अनचाही जगह पर तबादले के कारण नौकरीपेशा लोगों का मन परेशान रहेगा। सप्ताह के मध्य में अचानक से आया बड़ा खर्च आपकी परेशानी का बड़ा कारण बनेगा। कारोबारियों को इस सप्ताह अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकताा है। सप्ताह के उत्तरार्ध में धन के लेन-देन में आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए आपको कठिन परिश्रम और प्रयास करने होंगे। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं क्योंकि चोट-चपेट के शिकार हो सकते हैं। इस दौरान किसी से कोई ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में पूरा करना आपके लिए मुश्किल का सबब बन जाए। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा होने के कारण आपका लव पार्टनर आपसे दूरी बना सकता है। जिसके चलते आपका मन खिन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। हालांकि आपको स्वयं की सेहत का भी खूब ख्याल रखना होगा। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा एवं सुंदरकांड का पाठ करें। पक्षियों का दाना डालें। 

कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को इस सप्ताह इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि उनकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें और  किसी को अप्रिय बोलने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फल देने वाली होगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगो को किसी बात के लिए अपने सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। ऐसे में अपने काम को बेहद सावधानी से करना उचित रहेगा। व्यवसाय में भी लेन-देन करते समय सावधान रहें अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए कुछ राहत भरा रह सकता है क्योंकि इस दौरान आपकी पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का समाधान निकल सकता है। इस दौरान इष्ट-मित्रों की मदद से कोई अटका काम पूरा होगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपको संभलकर कदम आगे बढ़ाने के लिए सचेत कर रहा है। ध्यान रहे किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। दांपत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। खानपान और दिनचर्या सही रखें। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में सात बार चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का दान करें। 

ये भी पढ़ें– LIC Jeevan Pragati Plan : इस पॉलिसी में हर महीने 200 रुपये का निवेश करें, मिलेंगे 28 लाख रुपये, जानें- क्या है प्लान?

मीन 
मीन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी तो कभी गम लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके कामकाज या व्यवसाय में आ रही अड़चनें दूर होंगी तो वहीं सेहत को लेकर आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है। इस दौरान मौसमी या पुरानी बीमारी के उभरने के चलते पीड़ा झेल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कीमती सामान को लेकर बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी क्योंकि वह आपकी लापरवाही के चलते गुम या चोरी हो सकता है। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं या फिर कहें विरोधियों से भी सतर्क रहना होगा क्योंकि वे आपके काम-काज में बाधा पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। जीवन से जुड़ी तमाम कठिनाईयों के बीच में आपके इष्ट-मित्र ठंडी छांव का काम करेंगे और आपके हर सुख-दु:ख में साथ खड़े रहेंगे। कठिनाईयों का मुकाबला करने में आपका लव पार्टनर या फिर जीवनसाथी आपकी ताकत बनेगा। लव पार्टनर के साथ आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे और आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 
उपाय: प्रतिदन भगवान विष्णु की पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुवार के दिन गुड़ एवं चने की दाल बृहस्पति देवता को चढ़ाएं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top