Petrol-Diesel Price Today: 23 जनवरी के लिए देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. यहां जानिए आज 1 लीटर पेट्रोल के लिए कितने पैसे देने होंगे.
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव लगातार चढ़ और उतर रहा है. पिछले ट्रेडिंग सेशन में कच्चे तेल में डेढ़ परसेंट से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है तो क्या ऐसे में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के भाव में तेजी देखने को मिल सकती है. 23 जनवरी के लिए देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Today) के लिए ताजा दाम को अपडेट कर दिया है. 23 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने बताया कि जल्द पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती होने की उम्मीद अभी कम है.
ये भी पढ़ें– Pension Scheme: बजट से पहले शादीशुदा लोग इस योजना में कर दें अप्लाई, मिलेंगे महीने के 8 हजार रुपये
तेल कंपनियां अपडेट करती हैं दाम
बता दें कि देश की सरकारी तेल कंपनियां देश में हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं. OMCs अपनी वेबसाइट पर हर दिन तेल की कीमतों को अपडेट करती है. 23 जनवरी को भी देश में पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर हैं, यानी कोई बदलाव नहीं हुआ है. 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. OMCs ने मुंबई, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता समेत अन्य शहरों के लिए पेट्रोल और डीजल के भाव को जारी कर दिया है.
क्या है इन शहरों में तेल की कीमत
शहर | पेट्रोल | डीजल |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
ये भी पढ़ें– Amazon पर इस क्रेडिट कार्ड से करें खरीदारी, हमेशा मिलेगा 5% रिवार्ड प्वाइंट्स, जानिए कार्ड की खासियतें
OMCs हर सुबह अपडेट करती हैं दाम
बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं और उसके बाद लोगों को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव के बारे में पता चलता है. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.
SMS से पता करें आज के रेट
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.