Petrol-Diesel Price Today: देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के भाव को अपडेट करती हैं. आज यानी कि 3 मार्च के दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
Petrol-Diesel Price Today: मई के बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हो रहा है. आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के भाव को अपडेट करती हैं. आज यानी कि 3 मार्च के दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अगर आपको भी अपनी गाड़ी में पेट्रोल और डीजल डलवाना है तो यहां जान लें कि आपके शहर के पेट्रोल और डीजल के दाम क्या हैं.
ये भी पढ़ें– NCLAT ने रिलायंस कैपिटल मामले में ऋणदाताओं को एक और बोली दौर की अनुमति दी
बीते कई महीनों से नहीं बदले रेट
बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं. 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां आप मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई समेत अलग-अलग शहरों के दाम जान सकते हैं.
क्या है इन शहरों में तेल की कीमत
शहर | पेट्रोल (रुपए) | डीजल (रुपए) |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
ये भी पढ़ें– अरबपतियों की सूची में गौतम अदानी ने लगाई छलांग, 24 घंटे में बढ़ी 2.19 अरब डॉलर नेट वर्थ, अब इस नंबर पर पहुंचे
सुबह-सुबह अपडेट होते हैं दाम
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर देती हैं. ये कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं. हालांकि अगर आप अपने शहर का भाव जानना चाहते हैं तो अलग-अलग तरीके से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत को जान सकते हैं.
इन तरीकों से पता कर सकते हैं कीमत
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.