All for Joomla All for Webmasters
राशिफल

May Horoscope 2023: मई महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसको मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल

horoscope

May Horoscope 2023: मई का महीना साल का पांचवां महीना होता है। मई का महीना ग्रहों के गोचर और नक्षत्रों की चाल के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार मई महीने में चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इस महीने में सबसे पहले सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। फिर इसके बाद मंगल और सूर्य का भी राशि परिवर्तन होगा। इसके अलावा महीने के बीच में बुध मार्गी होकर मेष राशि में गोचर करेंगे। वहीं गुरु मेष राशि में रहेंगे और शनि स्वयं की राशि कुंभ में विचरण करेंगे। इन ग्रहों की चाल का मई के महीने में किन-किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला होगा और किनको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मई महीने का संपूर्ण राशिफल।

ये भी पढ़ें30 April Ka Rashifal: कुंभ और वृश्चिक समेत इन चार राशि वालों के लिए महीने का आखिरी दिन रहेगा अच्छा

मेष 
मेष राशि के जातकों के लिए मई महीने की शुरुआत बेहद शानदार रहने वाली है। महीने की शुरुआत से ही उन्हें सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते उन्हें घर और बाहर स्वजनों का समर्थन हासिल रहेगा। लोग आपके काम में बढ़-चढ़कर मदद करेंगे। समय से काम पूरे होने पर आपके भीतर एक अलग ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा। इस दौरान आपको अपने करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिलने के पूरे योग हैं। इस समय आप जिस भी दिशा में प्रयास करेंगे आपको उसमें शुभ परिणाम मिलेंगे। हालांकि आपको इस दौरान अभिमान और दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचना होगा, अन्यथा बने बनाए रिश्ते बिगड़ सकते हैं। माह के मध्य में आपको अपने संबंध और समय दोनों का खूब ख्याल रखना होगा। इस दौरान आपकी वाणी से काम बनेंगे और बिगड़ेंगे भी। ऐसे में इस समय लोगों की छोटीमोटी बातों को इग्नोर करना ही बेहतर रहेगा। सेहत की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए नाजुक कहा जाएगा। मई महीने के उत्तरार्ध में एक बार फिर आपका गुडलक काम करने लगेगा और आपका करियर और कारोबार एक बार फिर अपनी गति पकड़ लेगा। इस माह प्रेम संबंध में आपको सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें और मतभेद को मनभेद बनने से बचाएं। 

ये भी पढ़ें– 28 April Ka Rashifal : सिंह, तुला और धनु राशि वालों के लिए दिन फायदे वाला रहेगा, कुंभ राशि वाले रहें सतर्क

वृष 
वृष राशि के जातकों के लिए मई का महीने की शुरुआत शुभ रहने वाली है। महीने की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रमोशन या जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान कार्य विशेष के लिए की गई यात्रा सुखद एवं शुभ साबित होगी। आप अपने इष्ट-मित्रों के सहयोग से लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब होंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। हालांकि माह के तीसरे सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी सेहत को लेकर कुछेक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान आप मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने के चलते शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। इस दौरान आपको अपने गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहने की खूब जरूरत रहेगी। प्रेम सबंध की दृष्टि से यह समय नाजुक कहा जाएगा। इस दौरान आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं और मजबूरियों को नजरंदाज करने से बचना होगा, अन्यथा बने-बनाए संबंध बिगड़ सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को माह के मध्य में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। माह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी बड़ी चीज का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। इस दौरान परिवार या इष्टमित्रों के साथ पर्यटन के प्रोग्राम बन सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

ये भी पढ़ें– 27 April Ka Rashifal : मिथुन,सिंह और कन्या समेत इन तीन राशि वालों को मिल सकता है फायदा, पढ़ें दैनिक राशिफल

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को मई महीने की शुरुआत में लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान मिल जाने से बड़ी राहत महसूस होगी। इष्ट-मित्रों अथवा किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से अटके काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे, जिसके चलते आप अपने काम को समय पर बेहतर तरीके से करने में कामयाब होंगे। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीज या फिर भूमि-भवन को खरीदने में बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। व्यापार की दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभता और लाभ लिए है, लेकिन माह के तीसरे सप्ताह में आपको बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको किसी भी योजना या कारोबार में सोच-समझकर धन निवेश करना होगा, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। इस दौरान आपको अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने की जरूरत होगी, अन्यथा आपका कोई अपना किसी बात से नाराज होकर आपसे छिटक सकता है। ऐसे में इस दौरान आप लोगों के साथ हंसी-मजाक करते समय उनका उपहास करने से बचें। माह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको अपने इष्ट-मित्रों और घर-परिवार का पूरा सहयोग और समर्थन मिलता नजर आएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा जिससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा। 

ये भी पढ़ें– 19 April Ka Rashifal: मिथुन और कर्क राशि वाले सावधानी बरतें, सिंह और कुंभ राशि वालों को मिल सकता है फायदा

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए मई महीने का पूर्वार्ध थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस दौरान कर्क राशि के जातकों के पास धन का आगमन तो होगा लेकिन खर्च की अधिकता उससे कहीं ज्यादा बनी रहेगी। माह की शुरुआत में ही आपको अपने घर की मरम्मत या फिर सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज में बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक क्षेत्र में पूंजी निवेश करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यदि आपको इस दौरान बहुत ज्यादा परिश्रम करने पर भी कम फल की प्राप्ति हो तो बिल्कुल भी चिंता न करें क्योंकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और माह के मध्य तक आपको एक बार फिर अपना कारोबार पटरी पर लौटता हुआ नजर आएगा। इस दौरान काम की अधिकता के बीच आपको अपनी सेहत, दिनचर्या और खानपान पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है। कर्क राशि के जातकों के करियर-कारोबार के लिए माह के उत्तरार्ध का समय शुभता लिए हुए है। इस दौरान आपके प्रेम संबंधों में भी खूब प्रगाढ़ता आएगी और आप अपने लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार के साथ किसी पयर्टन स्थल पर घूमने-फिरने के योग बनेंगे। इस दौरान अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। 

ये भी पढ़ें– Weekly Horoscope (24-30 April): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए मई महीने की शुरुआत शुभता और लाभ को लिए हुए है। इस दौरान आप अपने पराक्रम से बड़ी से बड़ी चुनौतियों को पार करने में कामयाब हो जाएंगे। खास बात कि ऐसा करते समय आपको अपनों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आप पर मेहरबान रहेंगे। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे ही सही लेकिन प्रगति होती नजर आएगी। करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। माह के दूसरा सप्ताह निजी संबंधों की दृष्टि से अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपकी अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। घर-परिवार से जुड़ी कोई उलझन आपकी चिंता कारण बन सकती है। हालांकि आप अपने बुद्धि और विवेक से उसे दूर करने में अंतत:कामयाब होंगे। यदि आप लंबे समय से विदेश में करियर या कारोबार के लिए प्रयासरत थे तो आपको इस माह के उत्तरार्ध में कोई बड़ी और शुभ सूचना मिल सकती है। इस दौरान सत्ता और सरकार से जुड़े मामलों में विशेष सफलता और सहयोग मिलने की संभावना बनेगी। व्यापार के क्षेत्र में संलग्न लोगों को अचानक से बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है तो वहीं नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ किसी पर्यटन या मनोरम स्थल पर जाकर समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुख-सौहार्द बढ़ेगा। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर मिलेंगे। 

ये भी पढ़ें– Agriculture: अरे! कृषि उपज को लेकर वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट, संभावित खतरों के लिए किया अलर्ट

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए मई महीने की शुरुआत गुडलक लिए रहने वाली है। महीने की शुरुआत में आपको उस शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, जिसे पाने के लिए आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का सहयोग मिलेगा। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा और आपकी मार्केट में साख बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मनचाही जगह पर तबादले का शुभ समाचार मिल सकता है। मई महीने में मध्य का समय थोड़ा सा मध्यम रहने वाला है। इस दौरान आपको सेहत और संबंध दोनों को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी होगी अन्यथा आपको बेवजह परेशान होना पड़ सकता है। इस दौरान आपका मन धर्म-अध्यात्म की ओर ज्यादा लगेगा। माह के उत्तरार्ध तक आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी निकल सकते हैं। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपके सुख एवं सम्मान का कारण बनेगी। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ आपकी बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने के लिए प्रयासरत हैं तो आपकी कोशिश कामयाब हो जाएगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

ये भी पढ़ेंLPG Cylinder: अब तमिलनाडु सरकार उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से बेचेगी रसोई गैस सिलेंडर!

तुला 
तुला राशि के लोगों के लिए मई का महीना मिलाजुला रहने वाला है। हालांकि मई महीने की शुरुआत सुखद होगी और इस दौरान करियर-कारोबार के संबंध में की गई यात्राएं आपको शुभ फल देने वाली साबित होगी। यात्रा के दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिनकी मदद से भविष्य में लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। मई महीने के दूसरे सप्ताह में आपकाे किसी भी कार्य विशेष को करते समय परिश्रम से कुछ कम फल की प्राप्ति होगी, जिससे आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। कार्यक्षेत्र में भी कामकाज का अतिरिक्त बोझ आप पर बना रह सकता है। इस दौरान घर और बाहर दोनों जगह लोगों की छोटी-मोटी बातों पर उलझने की बजाय उसे नजरंदाज करना बेहतर रहेगा। इस दौरान आपका विरोधी पक्ष आप पर हावी कोने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में आपको बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करते हुए स्थिति को संभालने की बहुत जरूरत रहेगी। माह के उत्तरार्ध में आपको भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। हालांकि ऐसे मामलों को बातचीत से सुलझाना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को इस दौरान किसी योजना या व्यवसाय में धन निवेश करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए वरना थोड़ी सी चूक में आपको बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस माह बहुत सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। दांपत्य जीवन सामान्य बना रहेगा। 

ये भी पढ़ें– छिन गया Twitter Blue बैज? कैसे मिलेगा वापस, किसे कौन सा टैग मिलेगा? कितना पैसा लगेगा? 10 जरूरी सवालों के जवाब

वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मई का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस माह आपको किसी भी काम को जल्दबाजी या दबाव में आकर करने से बचना होगा, अन्यथा आपके द्वारा की गई एक छोटी सी गलती आपके लिए जी का जंजाल बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर इस पूरे माह कामकाज का बड़ा दबाव बना रहेगा। हालांकि जीवन से जुड़ी किसी भी प्रकार की चुनौती या संकट के समय आपको अपनों का पूरा साथ मिलता रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपके लिए बड़े मददगार साबित होंगे। वृश्चिक राशि के जातकों को माह के दूसरे सप्ताह में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। इस दौरान वे आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ने या फिर उसमें बाधा पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान आप अपने मन की बात या फिर योजनाओं को हर किसी से न बताएं अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। माह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों का अचानक से तबादला अथवा जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है। ऐसे में कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े मामले अटक सकते हैं। माह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार से जुड़े शुभ समाचार मिल सकते हैं। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी और कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका बड़ा मददगार साबित होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। 

ये भी पढ़ेंATM से लेन-देन से लेकर GST के नियमों तक, 1 मई से होंगे ये 4 बड़े बदलाव

धनु 
धनु राशि के जातकों के लिए मई का महीना शुभता और लाभ को लिए है, लेकिन इसे पाने के लिए आपको अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग करना होगा। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे तो आपको माह की शुरुआत में ही इस संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को संस्था की तरफ से प्रमोशन का बड़ा गिफ्ट मिल सकता है। इस दौरान आपके न सिर्फ पद में बल्कि मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि इसे बनाए रखने के लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर कंट्रोल रखना होगा। माह की शुरुआत में आपको महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में पूर्व में चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की बाजार में साख बढ़ेगी। मई महीने के मध्य में आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा कोई बनी हुई बात भी बिगड़ सकती है। हालांकि इस दौरान आपको इष्ट-मित्रों, सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना बने तो यह निर्णय लेने में बिल्कुल नहीं चूकें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रेम संबंंध को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और किसी भी गलतफहमी को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने व्यस्त समय में से कुछ समय जीवनसाथी और परिवार के लिए भी निकालें। थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव के साथ सेहत सामान्य रहेगी। 

ये भी पढ़ेंमाफिया मुख्तार अंसारी ही नहीं, उसके परिवार पर भी 97 संगीन धाराओं में दर्ज हैं मामले; बेटा-पत्नी चल रहे फरार

मकर 
मकर राशि के जातकों को मई के महीने में मनचाही सफलता को पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी। माह की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। इस दौरान आपके बने-बनाए काम में भी बाधा आने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। आपके विरोधियों का बर्ताव भी आपकी परेशानी का बड़ा कारण बनेगा। इन सभी कठिन परिस्थितियों में आपको कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाना होगा, अन्यथा चीजें सुलझने की बजाय और उलझ सकती हैं। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो भूलकर भी यह निर्णय आवेश या भावनाओं में बहकर लेने से बचें। मई महीने के दूसरे सप्ताह में आपकी खराब सेहत और दूसरों के साथ बिगड़ते संबंध चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं। इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान ठीक रखें। मई महीने के मध्य में उन लोगों से उचित दूरी बनाए रखें जो आपका काम बनाने की बजाय अक्सर बिगाड़ने का कारण बनते हैं और भूलकर भी किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। कारोबार से जुड़े लोगों को इस दौरान धन का लेन-देन बहुत सावधानी के साथ करना चाहिए। प्रेम संबंध की दृष्टि से मई का महीना मिलाजुला साबित होने वाला है। इस माह आपकी प्रेम की गाड़ी थोड़ा रुक-रुक कर चलने वाली है। माह के मध्य में कोई ऐसा काम न करें जिससे आपके संबंध में दरार या फिर उसके टूटने की नौबत आ जाए। विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी की सेहत अथवा संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर लेकर चिंता बनी रह सकती है। 

ये भी पढ़ेंBollywood Actors: इस एक्टर के सिर था ‘म्यूजिक किंग’ का हाथ! फिर किस्मत ने ऐसी मारी पलटी रातों-रात चमका सितारा गुमनामी में खोया…

कुंभ 
कुंभ राशि के जातकों के लिए मई का महीना कुल मिलाकर शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में आपकी बेहतर सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। प्रमोशन या फिर मनचाहे स्थान पर तबादले की कामना पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान मिली सफलता आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करेगी। जिसकी बदौलत आप अपनी कार्यशैली को और भी ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश करेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में आई तेजी का लाभ मिलेगा। माह के मध्य में की जाने वाली यात्राएं लाभप्रद और व्यवसाय को बढ़ाने वाली साबित होगी। कुल मिलाकर आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। इस दौरान आप सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान अपनी योग्यता और कार्यक्षमता को साबित करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। खास बात यह कि आपको ऐसा करने के लिए सीनियर और जूनियर दोनों का ही सहयोग मिलेगा। हालांकि माह के उत्तरार्ध में आपको अपने आस-पास रहने वाले उन लोगों से खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी जो आपसे ईर्ष्या करते हैं। प्रेम संबध की दृष्टि से यह महीना आपके लिए शुभ साबित होने वाला है। किसी के साथ हाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है, वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संभव है कि प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो जाएं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई उपलब्धि आपके सम्मान का बड़ा कारण बनेगी। सेहत सामान्य रहेगी। 

ये भी पढ़ेंChar Dham: खराब मौसम के चलते रोकी गई चार धाम यात्रा, केदारनाथ में बर्फबारी

मीन 
मीन राशि के जातकों के लिए मई का महीने की शुरुआत थोड़ी चुनौतियों भरी रह सकती है। इस दौरान आपके संबंध न सिर्फ घर-परिवार के सदस्यों के साथ बल्कि कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ कभी नरम तो कभी गरम बने रहेंगे। जीवन से जुड़ी तमाम तरह की चुनौतियों के साथ आपको इस दौरान अपनी सेहत से जुड़ी किसी समस्या के चलते परेशान होना पड़ सकता है। मीन राशि के जातकों को इस दौरान वाहन सावधानी के साथ चलाने की जरूरत रहेगी अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। इस माह मीन राशि के लोगों को धन और समय का प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा उन्हें बाद में आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं। खर्च की अधिकता से निबटने के लिए अतिरिक्त आय के स्रोतों की ओर ध्यान देना होगा। माह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इस दौरान धैर्यपूर्वक काम करें और उतावलेपन से बचें। मीन राशि के जातकों को इस माह अपने काम को बेहतर तरीके से करने के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से बचना होगा। साथ ही साथ लोगों के साथ तालमेल बेहतर बनाकर चलना होगा। मीन राशि के जातकों को मई के महीने में संबंधों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यदि आप प्रेम संबंध में बने हुए हैं तो कोई भी कदम जल्दबाजी में या भावनाओं में बहकर न उठाएं अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी के के साथ संवाद करने के लिए कुछ पल जरूर निकालें। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top