All for Joomla All for Webmasters
बिज़नेस

टाटा 1000 से ज्यादा महिलाओं को ऑफर कर रहा जॉब, क्या है Tata Technologies के इस फैसले की वजह

Recruitment टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने अपने वर्कफोर्स में लैंगिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाया है। इस बार कंपनी 1000 से ज्यादा महिला इंजीनियर की नियुक्ति करना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने हायरिंग कैम्पेन भी शुरू की है। आइए जानते हैं कंपनी का लक्ष्य क्या है?

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Tata Technologies: ग्लोबल इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट डेवेलपमेंट डिजिटल सर्विस फर्म टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Tata Technologies) ने मंगलवार को बड़ा एलान किया है। कंपनी ने लैंगिक विविधता को बढ़ावा देने के बड़ा कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें-  18 मई को लॉन्च होगा Realme का ये सबसे पतला फोन, खूबसूरत होगा डिजाइन, दमदार फीचर्स भी मिलेंगे

कंपनी लैंगिक विविधता को प्रमोट करने के लिए 2023-24 में 1,000 से अधिक महिला इंजीनियरों को नियुक्त करना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने जेंडर डायवर्सिटी फोक्सड हायर कैम्पेन शुरू किया है। टाटा टेक्नोलॉजीज ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए महिलाओं को इसमें शामिल होने के लिए यह अभियान शुरू किया है।

कंपनी का लक्ष्य क्या है?

अपने ‘रेनबो’ प्रोग्राम के माध्यम से, कंपनी ने कहा कि इसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को ऑनबोर्ड करने और उनकी सफलता के लिए सपोर्ट फ्रेमवर्क को तैयार करने की तरफ भी ध्यान केंद्रित किया है।

इसके तहत, विविध टैलेंट पूल को आकर्षित करने और ऑनबोर्ड करने की दिशा में कंपनी प्रयास करेगी। इसके आगे कंपनी ने कहा, “कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 24 में 1000 से ज्यादा महिला इंजीनियरों को नियुक्त करना है। जिससे लिंग विविधता अनुपात को मजबूत किया जा सके। इसके साथ ही महिलाओं को कई विशिष्ट अवसर भी दिया जा सके।

ये भी पढ़ें-  बड़ी स्क्रीन, धांसू डिजाइन के साथ आ रहा है Google Pixel Fold, लॉन्चिंग हुई कन्फर्म- सामने आया वीडियो टीजर

कंपनी ने ये फैसला क्यों लिया?

कंपनी ने कहा कि यह लीडरब्रिज-विंग्स कार्यक्रम (LeaderBridge-WINGS program) के माध्यम से महिलाओं को कल के लिए तैयार किया जाएगा। इसमें महिलाओं के कैरियर के विकास पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कंपनी छह महीने के विकासात्मक हस्तक्षेप चलाएगी, जिसका उद्देश्य महिला कर्मचारियों को उनकी नेतृत्व क्षमता को और विकसित करने और उनके करियर में सफलता हासिल करने में मदद करना है।

इसी के साथ टाटा टेक्नोलॉजीज ने कहा कि वह पूर्वाग्रह को तोड़ने के उद्देश्य से भी काम कर रही है। कंपनी कर्मचारियों की भागीदारी और संवाद के लिए ज्यादा मंच तैयार कर रही है। दरअसल, कंपनी एक ऐसे माहौल पर ध्यान दे रही है, जिसका उद्देश्य एक अनुकूल इकोसिस्टम और बुनियादी ढांचा तैयार करना है। जो वर्कफोर्स को अच्छा बनाए रखें।

ये भी पढ़ें–निवेशकों के लिए खुशखबरी! इस बैंक ने Saving Account और FD पर बढ़ाया ब्याज, मिल रहा 8.50 प्रतिशत तक का फायदा

कंपनी कितने लोगों की भर्ती करेगी?

कंपनी ने पिछले साल फरवरी में एलान किया था कि वह 12 महीने की अवधि में 3,000 से ज्यादा इनोवेटर्स की भर्ती करेगी। यह इनोवेटर्स ग्राहको की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी। वहीं कंपनी वित्त वर्ष 2023 में कम से कम 1,000 अधिक लोगों को काम पर रखेगी क्योंकि इससे व्यावसायिक वृद्धि में तेजी होगी।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top