All for Joomla All for Webmasters
मनोरंजन

Arjun Kapoor की बर्थडे पार्टी में Malaika Arora ने ‘छैंया छैंया’ गाने पर किलर डांस कर बांधा समां, वीडियो वायरल

Arjun Kapoor Birthday बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज 36 साल के हो गए हैं। बीती रात को अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा और दोस्तों के साथ मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे पार्टी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें मलाइका अरोड़ा को जमकर नाचते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

 नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Kapoor 36th Birthday: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों का एक-दूसरे के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है। आज यानी 26 जून 2023 को अर्जुन कपूर का 36वां जन्मदिन है। ऐसे में मलाइका अपने बॉयफ्रेंड का बर्थडे स्पेशल कैसे न बनाती। अपने लविंग बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर मलाइका ने अपने डांस पूरा समां बांध लिया।

ये भी पढ़ें– Share Market Outlook: शेयर मार्केट्स में इस सप्ताह रह सकती है अस्थिरता, मानसून की चाल पर बनी रहेगी नजर

दरअसल, अर्जुन कपूर ने बीती रात को अपना मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनकी बर्थडे पार्टी में दोस्तों से लेकर बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) और उनके बॉयफ्रेंड भी मौजूद थे। अर्जुन की पार्टी से एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका को झूमते हुए देखा गया।

अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका का किलर डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका शाह रुख खान की फिल्म ‘दिल से’ के गाने ‘छैंया छैंया‘ पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। 49 साल की मलाइका ने पार्टी में जिस तरह के मूव्स से आग लगाई, पूरे सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा हो रही है। सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने सिर्फ अपने डांस मूव्स से नहीं, बल्कि अपने हसीन अवतार से भी सभी को दीवाना बना दिया था। उन्होंने व्हाइट कलर की साइड कट लॉन्ग ड्रेस पहनी थी, जिस पर हार्ट शेप बना हुआ था।

ये भी पढ़ें– IRCTC Tour Package: भारत गौरव ट्रेन से करें 7 ज्योतिर्लिंगों और शिरडी साईं बाबा के दर्शन, इन स्टेशनों से कर सकेंगे बोर्डिंग, जानें खर्च

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अरबाज खान से तलाक लेने के कुछ साल बाद मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। तब से दोनों कपल गोल्स देने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। 13 साल के एज गैप के बावजूद उनकी केमिस्ट्री इतनी स्ट्रॉन्ग है कि वे अन्य कपल्स को भी प्रेरित करते हैं।

बात करें बर्थडे बॉय के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार अर्जुन कपूर को फिल्म ‘कुत्ते’ में देखा गया था। इस मूवी में वह तब्बू और राधिका मदन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे। इससे पहले एक्टर ने ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में काम किया था। जल्द ही वह ‘मेरी पत्नी का रिमेक’ में दिखाई देंगे। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top