All for Joomla All for Webmasters
पंजाब

Free Tomatoes Offer: आटो चालक ने निकाला धमाकेदार ऑफर, पांच बार सफर करने पर मुफ्त में ले जाएं एक किलो टमाटर

Chandigarh देशभर में बढ़ते टमाटर के भाव काफी चर्चा में है। इसी तरह पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भी टमाटर का दाम 250 से 300 रुपये प्रति किलो चल रहा है। इसी बीच ट्राईसिटी (मोहाली पंचकूला और चंडीगढ़) में आटो चालक ने सवारियों को टमाटर मुफ्त देने के एलान किया है। इसके लिए उनकी एक शर्त है कि सवारी को उनकी आटो में पांच बार सफर करना होगा।

ये भी पढ़ें– शिक्षकों के समर्थन में बीजेपी के विधानसभा मार्च से पहले राजद ने मोदी सरकार पर किया पोस्टर वार

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता: देशभर में बढ़ते टमाटर के भाव काफी चर्चा में है। इसी तरह पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भी टमाटर का दाम 250 से 300 रुपये प्रति किलो चल रहा है। इसके बीच ट्राईसिटी (मोहाली-पंचकूला और चंडीगढ़) में आटो चलाने वाले चंडीगढ़ में रहने वाले अनिल कुमार ने सवारियों को टमाटर मुफ्त देने के एलान किया है।

इसके लिए उनकी एक शर्त है कि सवारी को उनकी आटो में पांच बार सफर करना होगा। इसका बाकायदा पोस्टर आटो पर लगाकर घूम रहे है। अनिल कुमार आटो यूनियन के प्रधान है। इंटरनेट मीडिया पर भी इस पोस्टर को पोस्ट कर अनिल कुमार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इससे पहले भी इस तरह के मुफ्त सफर का आफर देकर अनिल कुमार सुर्खियां बटोर चुके है।

ये भी पढ़ें– National Pension Scheme नहीं करते हैं नौकरी फिर भी सरकार देगी पेंशन, बस करना होगा इस स्कीम में इंवेस्ट

पुलवामा हमले के बाद भी सुर्खियों में रहे

बता दें कि इससे पहले ऑटो चालक अनिल पुलवामा हमले के बदले एयर स्ट्राइक कर सकुशल भारतीय वायुसेना के वापस आने पर भी शहर में एक महीने फ्री ऑटो सर्विस देकर सुर्खियों में रहे थे। पुलवामा घटना के बाद उसने स्पेशल पोस्टर बनवाया और उस पर अपना संकल्प लिखा था। पोस्टर में अनिल ने लिखा था कि जिस दिन शहादत का बदला लिया जाएगा उसी दिन से ऑटो एक महीने के लिए चंडीगढ़ शहर में फ्री चलेगा। इसके बाद एेसा ही हुअा।

चंडीगढ़ पुलिस से मिल चुका सम्मान

ऑटो चालक अनिल कुमार शहर में गर्भवती महिलाओं और एक्सीडेंट पीड़ित लोगों को फ्री हॉस्पिटल में भर्ती करवाते हैं। इनके इस कार्य के लिए चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से अनिल कुमार को 5010 रुपये और सर्टिफिकेट का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

ये भी पढ़ें– Accident News: गाजियाबाद और करनाल में सड़क हादसे का शिकार हुए कांवड़िए, कई की मौत कई घायल

चंडीगढ़ आटो यूनियन कई बार लौटा चुकी है सवारियां का सामान

चंडीगढ़ आटो यूनियन अध्यक्ष ने बताया कि ऐसा कई बार होता है कि सवारी अपना सामान आटो में भूल जाती है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन आटो यूनियन के आटो चालक ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सवारी का सामान उनतक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि जिस किसी का सामान आटो में छूट जाए उनतक उनका सामान पहुंचाया जाए। क्योंकि लोगों का महंगा सामान और डाक्यूमेंट्स उनके लिए ज्यादा जरूरी हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top