All for Joomla All for Webmasters
पंजाब

Amritsar News: स्मैक के साथ पकड़े गए तेजबीर सिंह की निशानदेही पर पिस्तौल बरामद, साथी भी गिरफ्तार

Punjab के अमृतसर में पुलिस ने रविवार को शिरोमणि अकाली दल के छात्र संगठन के पूर्व जिला प्रधान तेजबीर सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तेजबीर सिंह से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में तेजबीर ने कई राज खोले। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अब एक पिस्तौल बरामद की है। साथ ही तेजबीर सिंह के एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें-  Realme C53 की स्पेशल सेल, 9,999 रुपये में मिलेगा 108MP कैमरे वाला फोन, जानें ऑफर और फीचर्स

अमृतसर, जागरण संवाददाता। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) अमृतसर देहाती के पूर्व जिला प्रधान तेजबीर सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने एक तीस बोर की देसी पिस्तौल बरामद की है।

यह कार्रवाई पुलिस ने सोमवार की सुबह की है। इसके साथ ही तेजबीर सिंह के एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित की पहचान सैंसरां कलां गांव निवासी गुरजीत सिंह के रूप में बताई है।

ये भी पढ़ें- तिमाही नतीजों का दिखने लगा बाजार पर असर, ICICI Bank के शेयरों में तेजी तो लुढ़क गए इस कंपनी के शेयर

आरोप है कि गुरदीप सिंह तेजबीर सिंह के इशारे पर हेरोइन तस्करी कर रहा था। पता चला है कि गुरजीत सिंह के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बता दें सीआईए स्टाफ ने वीरवार की रात हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपित के कब्जे से 110 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इसके बाद आरोपित ने पुलिस हिरासत में स्वीकार किया था कि उक्त खेप वह तेजबीर सिंह के इशारे पर सप्लाई कर रहा है। तेजबीर सिंह का साल 2021 में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर राणा कंदोवालियां के साथ काफी नजदीकियां थीं।

ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: मध्य प्रदेश के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट जारी

AAP का गंभीर आरोप

आप के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने आरोप लगाया कि तेजवीर सिंह गिल का अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल और वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ सीधा संबंध है। तेजवीर अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा के भी नजदीकी है। इसके अलावा इसका संबंध गैंगस्टर घनश्याम पुड़िया के साथ भी है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top