All for Joomla All for Webmasters
समाचार

ISRO Scientists को सैल्यूट, Emotional पल, Shivshakti-Tiranga Point- National Space Day की घोषणा; PM Modi की 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि चंद्रयान-3 मिशन के लैंडिंग प्वाइंट को ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के नाम से जाना जाएगा.

ये भी पढ़ें-  UP Board: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा फार्म भरने की बढ़ी तारीख, 9वीं और 11वीं के छात्रों को लेट फीस पर भी राहत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3) की सफलता के बाद इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने के लिए यूनान की राजधानी एथेंस से शनिवार को सीधे बेंगलुरु पहुंचे.  उन्होंने घोषणा की कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) लैंडर चंद्रमा की सतह पर जिस स्थान पर उतरा है, उसका नाम शिव-शक्ति पॉइंट (Shivshakti Point) रखा जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास का ‘‘असाधारण क्षण’’ करार दिया और कहा कि चंद्रमा की सतह पर जिस स्थान पर चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2 Lunar landing point) ने 2019 में अपने पदचिह्न छोड़े थे, उसे तिरंगा पॉइंट (Tiranga Point) के नाम से जाना जाएगा.

ये भी पढ़ें-  Dream Girl 2 Box Office Collection Day 1: चला ‘पूजा’ का जादू, ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने की बंपर कमाई

उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने की याद में भारत 23 अगस्त की तारीख ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाएगा. प्रधानमंत्री यहां स्थित ‘इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क’ (आईएसटीआरएसी) में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए भावुक हो गए और उन्होंने उनके समर्पण एवं जुनून की खूब प्रशंसा की. इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने उन्हें चंद्रयान-3 मिशन के बारे में जानकारी दी.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top