All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

महंगाई भत्ता: 4% बढ़ना कन्फर्म! केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी में अगले महीने से आएगा 27,312 रुपए का उछाल, जानें कैसे

money

DA Hike: अक्टूबर के आखिर तक ये तय हो जाएगा कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा. सरकार की तरफ से इसका ऐलान किया जा सकता है. AICPI इंडेक्स के नंबर्स से साफ इशारा कर रहे हैं कि महंगाई भत्ते (dearness allowance) में 4% का इजाफा होगा.

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. 1 जुलाई 2023 से लागू होने वाला महंगाई भत्ते (DA Hike) का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. अक्टूबर के आखिर तक ये तय हो जाएगा कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा. सरकार अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में इसका ऐलान कर सकती है. AICPI इंडेक्स के नंबर्स से साफ इशारा मिला है कि महंगाई भत्ते (dearness allowance) में 4% का इजाफा होगा. हालांकि, ये सरकार तय करेगी. कैबिनेट में इसे मंजूरी दी जाएगी.

ये भी पढ़ेंPersonal Loan लेते वक्त इस बात का सबसे ज्यादा रखें ध्यान, दूसरे बैंकों से भी कर लें कंपेयर

4 फीसदी ही बढ़ना चाहिए DA

महंगाई भत्ता (DA) ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के मंथली नंबर्स के आधार पर तय होता है. जुलाई 2023 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते का नंबर जनवरी से जून में आए AICPI इंडेक्स से तय होता है. अगर छह महीने के नंबर्स के ट्रेंड को देखें तो ये तय है कि महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा (DA Hike) होना है. एक बार नीचे दी गई कैलकुलेकशन को देख लीजिए. हालांकि, अंतिम फैसला सरकार का होता है. 

ऐसे होगा DA कैलकुलेट

एक्सपर्ट्स की मानें तो जुलाई 2023 में महंगाई भत्ता 4 फीसदी से कम नहीं बढ़ेगा. इसके पीछे लॉजिक ये है कि प्राइस इंडेक्स रेश्यो में जो मूवमेंट दिखा है, उससे DA स्कोर 46 फीसदी के पार निकल गया है. जून में इंडेक्स का नंबर 136.4 प्वाइंट रहा था. इसके आधार पर कैलकुलेशन देखें तो DA Score 46.24 पहुंच गया है. इसका मतलब ये है कि DA में कुल 4% की बढ़ोतरी दिखाई देगी. क्योंकि, DA राउंड फिगर में दिया जाता है और ये 0.51 से कम होगा तो इसे 46 फीसदी ही माना जाएगा.

ये भी पढ़ेंAndroid यूजर्स के लिए सरकार ने जारी किया नया अलर्ट! इन यूजर्स को तुरंत करना होगा ये काम

कैसे कैलकुलेट होगा DA Hike

दिसंबर 2023 में इंडेक्स का नंबर 132.3 प्वाइंट रहा था, जिससे डीए का कुल स्कोर 42.37 फीसदी रहा था. इसके बाद जनवरी में इंडेक्स 132.8 पर पहुंचा और DA स्कोर बढ़कर 43.08 पहुंच गया. इसी तरह हर महीने का स्कोर तय होता है. नीचे कैलकुलेशन देखिए

MonthAICPI IndexDA % increase
Jan-2023132.843.08
Feb-2023132.743.79
Mar-2023133.344.46
Apr-2023134.245.06
May-2023134.745.58
Jun-2023136.446.24

कन्फर्म है 46% DA Hike

अगर ऊपर दी गई कैलकुलेशन को देखें तो 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत एक बार फिर 4 फीसदी का इजाफा होगा. इससे कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 46 फीसदी पहुंच जाएगा. इसे 1 जुलाई 2023 से लागू किया जाएगा. हालांकि, इसके ऐलान के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. इसका ऐलान सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में हो सकता है. जुलाई से लेकर जब तक इसका ऐलान नहीं होता तब तक का एरियर (DA Arrears) केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा. 

ये भी पढ़ेंGold खरीदने का गोल्डन चांस, सोने पर मिल रही बड़ी छूट, ज्वेलरी पर भी बंपर ऑफर लेकर आए ज्वेलर्स

सैलरी में कितना होगा इजाफा?

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     18,000 रुपए
2. नया महंगाई भत्ता (46%)                       8280 रुपए/महीने
3. अबतक महंगाई भत्ता (42%)                  7560 रुपए/महीने
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       8280-7560= 720 रुपए/महीने
5. सालाना सैलरी में इजाफा                       720X12= 8640 रुपए

अधिकतम बेसिक सैलरी 56,900 रुपए पर देखें कैलकुलेशन

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    56,900 रुपए
2. नया महंगाई भत्ता (46%)                      26,174 रुपए/महीने
3. अबतक महंगाई भत्ता (42%)                 23,898 रुपए/महीने
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                      26,174-23,898= 2276 रुपए/महीने
5. सालाना सैलरी में इजाफा                      2276X12=  27312 रुपए

नोट: यह अनुमान के आधार पर सैलरी है, इसमें HRA जैसे अलाउंस जुड़ने के बाद ही फाइनल सैलरी बन पाएगी. 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top