All for Joomla All for Webmasters
खेल

World Record: रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल को पछाड़ते हुए बना दिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान और धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्ड कप मैच के दौरान 3 छक्के जड़ते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. 

ये भी पढ़ेंपाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा कर तोड़ा रिकॉर्ड, 2 बैटर ने पलट दी पूरी बाजी

World Cup 2023: टीम इंडिया के कप्तान और धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्ड कप मैच के दौरान 3 छक्के जड़ते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. रोहित शर्मा अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्ड कप मैच के दौरान 4 छक्के जड़ते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने कुल 555 छक्के पूरे कर लिए हैं. वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 553 छक्के जमाए थे. रोहित शर्मा ने अब क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.

ये भी पढ़ेंWorld Cup 2023: शुभमन गिल हॉस्पिटल में भर्ती, भारत-पाकिस्तान मैच में भी खेलेंगे या नहीं? जानें अपडेट

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज     

1. रोहित शर्मा (भारत) – 555 छक्के

2. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 553 छक्के

3. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 476 छक्के

4. ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) – 398 छक्के

5. मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) – 383 छक्के

6. महेंद्र सिंह धोनी (भारत) – 359 छक्के

ये भी पढ़ेंWorld Cup Points Table: भारत ने जीत के साथ लगाई बड़ी छलांग, पर अब भी पाकिस्तान से पीछे, देखें कौन है टॉप-5 में

टूट गया ये बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के नाम अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट के 453 मैचों की 473 पारियों में 555 छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज है. क्रिस गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 553 छक्के जमाए थे. रोहित शर्मा ने अब क्रिस गेल का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. मौजूदा समय में भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली भी इस महारिकॉर्ड से बहुत दूर हैं. विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर में 283 छक्के लगाए हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज     

555 छक्के – रोहित शर्मा

359 छक्के – महेंद्र सिंह धोनी

283 छक्के – विराट कोहली 

264 छक्के – सचिन तेंदुलकर

251 छक्के – युवराज सिंह

247 छक्के – सौरव गांगुली

243 छक्के – वीरेंद्र सहवाग

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top