All for Joomla All for Webmasters
लाइफस्टाइल

मच्छरों को भगाने के लिए All Out का नहीं करना चाहते हैं प्रयोग, तो घर में रखें ये चार पौधे

इस समय ऐसा मौसम चल रहा है कि अगर आप कंबल के अंदर जाते हैं, तो आपको गर्मी लगती है और अगर कंबल से बाहर आते हैं, तो मच्छर काटते हैं।

मच्छर से बचने के लिए लोग घरो में ऑल आउट या मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती लगाते हैं, लेकिन इन अगरबत्ती का धुआं हर दिन आप आपके शरीर में जाना ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें – Sovereign Gold Bond को बेचने का मिल रहा मौका, जानिए RBI ने क्या रेट फिक्स किया है

अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो उनकी सेहत के लिए यह बिल्कुल ठीक नहीं है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से मच्छर आपके घर से दूर ही रहेंगे। 

अगर आपने अपने घर की बालकनी में या बगीचों में पौधे लगा रखे हैं, तो इन पौधों को उनके बीच में रख दें, ऐसा करने से आपके बगीचों में मच्छर नहीं होंगे। अक्सर देखा जाता है कि पौधों के पास अधिक मच्छर घूमते हैं, फिर जैसे ही आप अपने घर का दरवाजा खोलेंगे, तो सभी मच्छर आपके घर में आ जाएंगे। 

ये भी पढ़ें – निवेशकों को बड़ी राहत! Sebi ने बिना PAN फिजिकल शेयर रखने वालों के लिए नियम आसान किए

लैवेंडर का पौधा लगाते समय ध्यान रखें ये बातें (Plants that Repel Bugs and Mosquitos)

इस पौधे की गंध के पास कोई भी कीट नहीं फटकते हैं। इस पेड़ की पत्तियों से ऐसी महक आती है कि मच्छर या अन्य कोई कीड़े-मकोड़े भी इसके पास नहीं आते। ऐसा कहा जाता है कि इस पेड़ के पास आते ही मच्छर अपनी सूंघने की क्षमता खो देते हैं।

इस पौधे को आप दिन में धूप वाले स्थान पर रखें, क्योंकि वहां पर यह अच्छी तरह से ग्रो कर पाते हैं, लेकिन रात में आप इन्हें अपने घर के आंगन में रख सकते हैं। इसके साथ ही आप इसे अपने घर के पास खिड़कियों के पास भी रख सकते हैं। क्योंकि यहां से मच्छर अधिक घर में प्रवेश करते हैं।

ये भी पढ़ें –Tata की ये स्पोर्ट्स कार लैम्बॉर्गिनी के भी उड़ा देती होश, जानें अब तक क्यों नहीं हो पाई इसकी एंट्री

इसके सिवा आप अपने घर के गेट पर इसे रख सकते हैं, क्योंकि जैसे ही आप शाम के समय घर का दरवाजा खोलते हैं, तो तुरंत मच्छर आपके घर में घुस जाते हैं। लेकिन इस  पौधे को लगाने के बाद मच्छर आपके घर के द्वारा पर नहीं मंडराएंगे। 

ध्यान रखें ये बातें–  घर में पौधे को रखते समय ध्यान रखें कि इसमें अधिक पानी न डालें। ऐसा करने से मच्छर पनप सकते हैं। 

रोजमैरी का पौधा इस जगह लगाएं

रोजमेरी का पौधा मच्छरों को भगाने में बहुत कारगर होता है। यह पौधा एक प्रकार की जड़ी-बूटी है, इसकी महक से मच्छर दूर भाग जाते हैं। यह मक्खियों और पतंगों को भी दूर भगाता है। यह पौधा गर्म और आर्द्र परिस्थितियों में सबसे अच्छा लगता है।

इसकी खुशबू वाले ऑल आउट और अगरबत्तियां भी मार्केट में मिलती है। आप इन पौधों को अपने गार्डन एरिया में रख सकते हैं। इसके सिवा आप रात होने के बाद अपने घर के आंगन में इसे रख सकते हैं, या फिर घर में किसी टेबल पर इसे रख सकते हैं। (मच्छरों को गार्डन से रखना है दूर)

ये भी पढ़ें –PM Kisan के लाभार्थ‍ियों के ल‍िए खुशखबरी, इन क‍िसानों के खाते में आ रहे 6000 रुपये

लेकिन आपको एक बात ध्यान रखना है कि सुबह होने पर इसे आप घर के बाहर कर दें। क्योंकि घर के बाहर ही ये पौधा अच्छे से ग्रो कर पाता है। अगर आप इसे घर में रहने देंगे, तो यह मुरझा सकते हैं। आप सोते हुए इसके कुछ पत्ते अपने बेड के पास रख सकते हैं। 

पुदीने का ऐसे करें प्रयोग

पुदीने में कई औषधीय गुण होते हैं। पुदीने की पत्तियों की महक से मच्छर और मक्खियां इस पौधे से दूर रहती हैं। इसलिए पुदीने को पेड़ों की भीड़ में रख सकते हैं। इस पौधे को धूप वाली जगह पर रखें।

ये भी पढ़ें – Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR की हवा में आज और सुधार, AQI पहुंचा 300 के करीब

पुदीने का ये पेड़ आपके अन्य पौधों में लगने वाले कीड़ों की समस्या से भी छुटकारा दिलाएगा। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top