All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

100 रुपए में बन जाएगा PAN Card, 7 दिन में पहुंचेगा सीधा घर

PAN Card बनवाना चाहते हैं तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और ये सीधा आपके घर पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें- कल से बदल जाएगा SIM खरीदने का नियम, अब पहले से ज्यादा वेरिफिकेशन

आप भी ये जानकर हैरान हो गए होंगे। लेकिन हम जो प्रोसेस आपको बताने जा रहे हैं इसे कई लोग फॉलो कर रहे हैं। आप भी इस प्रोसेस की मदद से आसानी से PAN Card बनवा सकते हैं। लेकिन उससे पहले इस तरीके के बारे में जरूर जान लीजिये।

क्या है प्रोसेस-

PAN Card बनवाने के लिए आपको NSDL की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा। यहां पर आपको बहुत सारे ऑप्शन नजर आएंगे। यहीं पर आपको नए PAN Card का भी ऑप्शन दिया जाएगा। यहीं से आप पुराने पैन कार्ड में भी करेक्शन करवा सकते हैं। अगर आप नया पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको New PAN का ऑप्शन चुनना होगा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में फ्लैट और पेंटहाउस खरीदने का शानदार मौका, पहली बार ऑनलाइन नीलामी कर रहा DDA, जानिए डिटेल

यहां पर आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा। इसमें आपको अपनी सारी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसमें Name, D.O.B समेत सारी जानकारी होगी। लेकिन सभी डिटेल फिल करते समय आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है। यहीं पर आपको मोबाइल नंबर भी दर्ज करना होगा। एक गलती होने पर ये आपके PAN Card में भी नजर आएगा।

कितनी है फीस?

PAN Card बनवाने के लिए 93 रुपए की फीस देनी होगी। इसके अलावा आपको GST अलग से देना होगा। जबकि विदेशी नागरिकों के लिए फीस अलग होती है।

ये भी पढ़ें- विदेशी नंबर से आए कॉल तो तुरंत करें ये काम, नहीं तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट!

एक बार फीस भरने के बाद ही आपको डॉक्यूमेंट्स भी भेजने होंगे। फीस भरने के लिए आप Debit/Credit Card का इस्तेमाल करना होगा। सभी डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करने के बाद ही आपको PAN Card Issue किया जाता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top