All for Joomla All for Webmasters
समाचार

Vande Bharat Train Time Table: पीएम नरेंद्र मोदी दिखाएंगे छह नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी, जानिए हर गाड़ी का रूट और टाइम टेबल

VandeBharat

Vande Bharat Train Time Table: पीएम नरेंद्र मोदी छह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को अपने अयोध्या दौरे के दौरान हरी झंडी दिखाएंगे. जानिए हर एक ट्रेन का टाइम टेबल और रूट्स.

Vande Bharat Train Time Table: पीएम नरेंद्र मोदी अपने अयोध्या दौरे में छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इनमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस; अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस; कोयंबटूर-बैंगलोर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस; मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस; जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनस वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं. इनमें से कई वंदे भारत ट्रेनों का टाइम टेबल का सामने आया है. जानिए कब और किस रूट पर चलेंगी ये वंदे भारत ट्रेन.

ये भी पढ़ें– PM मोदी के रोड शो से लेकर एयरपोर्ट के उद्घाटन तक… अयोध्या में आज क्या-क्या होगा, 10 पॉइंट में जानें सबकुछ

Vande Bharat Train Time Table: अमृतसर- दिल्ली जंक्शन- अमृतसर वंदे भारत ट्रेन

वंदे भारत अमृतसर-दिल्ली जंक्शन-अमृतसर ट्रेन (22488/22487) शुक्रवार के अलावा हफ्ते में छह दिन चलेगी. ट्रेन संख्या 22488 अमृतसर से सुबह 08:20 बजे रवाना होगी. ये ट्रेन दिल्ली जंक्शन पर दोपहर 1.50 बजे पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 22487 दिल्ली जंक्शन से दोपहर 03:15 बजे रवाना होगी. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अमृतसर रात 08:45 बजे पहुंचेगी. दोनों तरफ ये वंदे भारत ट्रेन बियास, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, लुधियाना, सहनेवाल, अंबाला जंक्शन रुकेगी.  

ये भी पढ़ें– हाई प्रोफाइल मीटिंग, व्हाट्सऐप चैट और फेसटाइम कॉल…अरविंद केजरीवाल को घेरने की ED ने कैसे बनाई योजना?

Vande Bharat Train Time Table: आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल

आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत ट्रेन (22426/22425) शुक्रवार के अलावा हफ्ते में छह दिन चलेगी. वंदे भारत ट्रेन संख्या 22426 आनंद विहार टर्मिनस से सुबह 06.10 बजे रवाना होगी. ट्रेन अयोध्या कैंट दोपहर 02.30 बजे पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 22425 अयोध्या कैंट दोपहर 03:20 बजे निकलेगी और आनंद विहार टर्मिनस सुबह 11.40 बजे पहुंचेगी. दोनों तरफ ये ट्रेन छिपयाना, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ स्टेशन पर रुकेगी.

Vande Bharat Train Time Table:  श्री माता वैष्णो देवी कटरा- नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल

श्री माता वैष्णो देवी कटरी-नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा (22478/22477) ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी. ट्रेन संख्या 22478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा सुबह छह बजे रवाना होगी. ट्रेन दोपहर दो बजे रवाना होगी. वापसी में ट्रेन संख्या 22477 नई दिल्ली से दोपहर तीन बजे रवाना होगी. ये श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन रात 11 बजे पहुंचेगी. दोनों तरफ ये ट्रेन जम्मू तावी, लुधियाना, सहनेवाल, अंबाला जंक्शन स्टेशन पर रुकेगी.

ये भी पढ़ें– बेरोजगार होने जा रहे हैं 30 हजार लोग! कहीं आप पर तो नहीं गिरेगी गाज, वजह जानकर माथा पकड़ लेंगे, आ रहा बुरा दौर

Vande Bharat Train Time Table: CSMT-जालना-CSMT वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल

   
 CSMT-जालना-CSMT वंदे भारत ट्रेन (20706/20705) बुधवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी. ट्रेन संख्या 20706 CSMT से दोपहर 1.10 बजे रवाना होगी. ट्रेन जालना रात 08.30 बजे जालना रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 20705 जालना से सुबह 05 बजे रवाना होगी. ट्रेन सुबह 11.55 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन पर पहुंचेगी. दोनों तरफ ये ट्रेनें औरंगाबाद, मनमाड जंक्शन, नासिक रोड, कल्याण जंक्शन, ठाणे, दादर स्टेशन पर रुकेगी.

मैंगलोर सेंट्रल-मडगांव जंक्शन वंदे भारत ट्रेन (20646/20645) हफ्ते में छह दिन चलेगी. ट्रेन संख्या 20646 मैंगलुरु सेंट्रल सुबह 08.30 बजे रवाना होगी. ट्रेन दोपहर 1.15 बजे पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 20645 मडगांव जंक्शन से शाम 06.10 बजे रवाना होगी और मैंगलुरु सेंट्रल रात 11.45 बजे पहुंचेगी. रास्ते में ये ट्रेन उड्डुप्पी और कारवर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top