All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

Ram Mandir Ayodhya: चेन्नई, मुंबई और बेंगलुरू से सीधे पहुंचेंगे अब राम जन्मभूमि अयोध्या, SpiceJet शुरू करेगा नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स

spicejet

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट अपने यात्रियों को अब सीधे राम जन्म भूमि अयोध्या पहुंचने की सुविधा देनी जा रही है। कंपनी अगले महीने यानी 1 फरवरी से चेन्नई बेंगलुरु और मुंबई से अयोध्या के लिए नॉन- स्टॉप फ्लाइट की सुविधा देगी। दरअसल 22 जनवरी से ही राम जन्म भूमि अयोध्या पहुंचने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें–आम लोगों के लिए कब से खुल जाएगा राम मंदिर… ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी जानकारी, बताई तारीख

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट अपने यात्रियों को अब सीधे राम जन्म भूमि अयोध्या पहुंचने की सुविधा देनी जा रही है। कंपनी अगले महीने यानी 1 फरवरी से चेन्नई, बेंगलुरु और मुंबई से अयोध्या के लिए नॉन- स्टॉप फ्लाइट की सुविधा देगी।

ये भी पढ़ें- Importance of bhog: भगवान होते हैं प्रिय भोग से जल्दी प्रसन्न, जानें कौन से देवी-देवताओं को लगाना चाहिए किस चीज का भोग

दरअसल, 22 जनवरी से ही राम जन्म भूमि अयोध्या पहुंचने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो जाएगा।

ऐसे में अयोध्या आने वाले यात्रियों को राम नगरी में पहुंचने के लिए किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट की सुविधा पेश की गई है।

ये भी पढ़ें– इंडिगो की फ्लाइट में देरी की घोषणा कर रहा था पायलट, तभी यात्री उठा और थप्पड़ मार दिया, वीडियो वायरल

189 सीटों वाला बोइंग 737 विमान भरेगा उड़ान 

स्पाइस जेट से मिली जानकारियों के मुताबिक बेंगलूरू-वाराणसी के बीच एयरलाइन का 189 सीटों वाला बोइंग 737 विमान उड़ान भरेगा। एयरलाइन का लक्ष्य जल्द ही अयोध्या को भारत भर के कई अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ना है।

बता दें, इससे पहले स्पाइसजेट ने एलान किया था कि एयरलाइन 21 जनवरी को दिल्ली से अयोध्या के लिए एक विशेष उड़ान संचालित करेगी।

यह विशेष उड़ान 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने वाले यात्रियों को सेवा देगी।

अयोध्या उड़ानों के अलावा, स्पाइसजेट ने 1 फरवरी से मुंबई को श्रीनगर, चेन्नई को जयपुर और बेंगलुरु को वाराणसी से जोड़ने वाली नई उड़ानों का भी एलान किया है।

ये भी पढ़ें– Ram Stotra: मंगलवार के दिन पूजा के समय करें जटायु कृत इस स्तोत्र का पाठ, सभी संकटों से मिलेगी निजात

यात्री कर सकेंगे सुविधाजनक यात्रा 

स्पाइसजेट की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी शिल्पा भाटिया (Shilpa Bhatia, Chief Commercial Officer, SpiceJet) ने कहा, हमें अयोध्या को चेन्नई, बेंगलुरु और मुंबई से जोड़ने वाली नॉन-स्टॉप उड़ानों की शुरुआत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

ये नई उड़ानें कनेक्टिविटी बढ़ाने और यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा देने के रूप में खास होगी।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top