All for Joomla All for Webmasters
राजनीति

Bihar ही नहीं, राष्ट्रीय राजनीती में भी उथल पुथल ला गए नीतीश; इंडी गठबंधन को दिया बड़ा झटका

Nitish Kumar Resign नीतीश के इस्तीफे के साथ ही बिहार में महागठबंधन भी टूट गया है। वहीं इसी के साथ विपक्षी इंडी गठबंधन को भी बड़ा झटका लगा है। नीतीश के भाजपा के साथ हाथ मिलाने की चर्चा है जिस कारण विपक्ष के बड़े दल जो कुछ महीने पहले मोदी सरकार को चुनौती देने के लिए इंडी गठबंधन के तहत एकजुट हुए थे उन्हें नुकसान होने वाला है।

ये भी पढ़ें–क्रिप्टो पर नई सरकार ही लेगी निर्णय, अंतरराष्ट्रीय कायदा-कानून बनाने के लिए होगी विचार विमर्श

एजेंसी, नई दिल्ली। Nitish Kumar Resign नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देकर बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीती में भी हड़कंप मचा दिया है। नीतीश के इस्तीफे के बाद अब उनकी पार्टी जेडीयू के एनडीए से मिलकर सरकार बनाने की चर्चा है।

ये भी पढ़ें– SBI Clerk Prelims Result 2024: कब आ सकता है SBI क्लर्क का रिजल्ट और कहां से कर पाएंगे डाउनलोड, ये रही डिटेल

राष्ट्रीय राजनीती में दिखेगा असर

नीतीश के इस्तीफे के साथ ही बिहार में महागठबंधन भी टूट गया है। वहीं, इसी के साथ विपक्षी इंडी गठबंधन को भी बड़ा झटका लगा है। नीतीश के भाजपा के साथ हाथ मिलाने की चर्चा है, जिस कारण विपक्ष के बड़े दल जो कुछ महीने पहले मोदी सरकार को चुनौती देने के लिए इंडी गठबंधन के तहत एकजुट हुए थे, उन्हें नुकसान होने वाला है। 

बिहार में इंडी गठबंधन को होगा नुकसान

दरअसल, बिहार में महागठबंधन एक साथ लोकसभा चुनाव लड़कर भाजपा को कड़ी टक्कर देने की कोशिश में था। हालांकि, अब नीतीश के इस गठबंधन से अलग हो जाने के बाद बिहार में कांग्रेस और राजद के जेडीयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का सपना भी टूट गया है।

ये भी पढ़ें–7 साल का इंतजार 3 द‍िन बाद होगा पूरा! नोएडा में 1 फरवरी से शुरू होंगी रुकी हुई रज‍िस्‍ट्री

नीतीश के इस फैसले से लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन को बड़ा नुकसान हो सकता है।

नीतीश ने ही विपक्ष को किया था एकजुट

नीतीश कुमार के जाने के बाद इंडी गठबंधन कमजोर हो गया है। पिछले साल अपने मतभेदों को दूर कर एक साथ आए सभी विपक्षी दलों के लिए अब भाजपा का मुकाबला करना काफी मुश्किल हो जाएगा। विपक्ष को एकजुट करने में नीतीश ने अहम भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें– Financial Rules Changing From February: 1 फरवरी से बदलेंगे पैसों से जुड़े 6 नियम, जानें आप पर क्या पड़े असर

इंडी गठबंधन में रार

बता दें कि इंडी गठबंधन पिछले सप्ताह से ही आंतरिक कलह का सामना कर रहा था। नीतीश से पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने की बात कही थी। वहीं, पंजाब में भी कांग्रेस और AAP में सीटों पर बात नहीं बन रही है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top