All for Joomla All for Webmasters
राजनीति

बंगाल में राहुल गांधी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए पत्थर; टूटा शीशा

बंगाल में कांग्रेस नेता के काफिले पर हमला हुआ। कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके। जिस गाड़ी से वो सफर कर रहे थे उस गाड़ी का शीशा टूट गया। इस घटना पर जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहापीछे से किसी ने पत्थर मारा होगा। पुलिस अनदेखी कर रही है। अनदेखी के चलते यह घटना घटी ऐसे कोई बड़ी घटना भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें–Pension Rules: सरकार ने महिलाओं को दी खुशखबरी, अब पति के अलावा इन्हें भी बनाया जा सकता है पेंशन का नॉमिनी

एएनआई, कोलकाता। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के गाड़ी पर पत्थर से हमला किया गया है। आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) बंगाल पहुंची। इसी दौरान कांग्रेस नेता के काफिले पर हमला हुआ। कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके। जिस गाड़ी से वो सफर कर रहे थे, उस गाड़ी का शीशा टूट गया।

ये भी पढ़ें– ‘बाइक पर दो से ज्यादा लोगों का बैठना दुर्घटना में लापरवाही का कारण’, कोर्ट ने Bike Accident में घायल महिला का मुआवजा किया कम

अनदेखी के चलते यह घटना घटी: अधीर रंजन चौधरी

इस घटना पर जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा,”पीछे से किसी ने पत्थर मारा होगा। पुलिस अनदेखी कर रही है। अनदेखी के चलते यह घटना घटी, ऐसे कोई बड़ी घटना भी हो सकती है।”

ये भी पढ़ें–Budget 2024: बजट से पहले नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार बोले, देश को निजी निवेश पर ध्यान देने की जरूरत, प्राइवेट सेक्टर भी है कमजोर

ममता सरकार ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं दी इजाजत: कांग्रेस का दावा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को बंगाल में फिर प्रवेश करेगी। इस दौरान यात्रा मालदा और मुर्शिदाबाद से गुजरेगी। हालांकि उससे पहले कांग्रेस ने यात्रा के लिए ममता सरकार पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है। बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया है कि ममता सरकार ने मालदा और मुर्शिदाबाद के लिए राहुल गांधी के कार्यक्रम को अनुमति देने से इन्कार कर दिया है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top