All for Joomla All for Webmasters
टेक

iOS 17.4 Beta 2: क्यों खास है Apple का ये नया सॉफ्टवेयर अपडेट? यहां जानें इससे जुड़ी खास बातें

Apple ने अपने कस्टमर्स के लिए iOS 17.4 Beta 2 जारी किया है जिसमें यूजर्स को कई खास अपडेट और फीचर्स मिलने वाले हैं। इस अपडेट के साथ आपको App Store के साथ-साथ एक ऑप्शनल स्टोर मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डिफॉल्ट ब्राउजर चुनने देता है। साथ ही ये आपको थर्ड पार्टी ऐप्स को डाउनलोड करने के लिए NFC को इनेबल करेगा। आइये इसके बारे में जानते हैं।

ये भी पढ़ें– सभी तरह के फूड प्रोडक्ट्स को अब सिर्फ FSSAI से ही मिलेगा सर्टिफिकेट, हलीम-भेड़-बकरी के दूध तक के भी तय होंगे मानक

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple अपने कस्टमर्स के लिए बहुत से खास अपडेट पेश करता रहता है। ये अपडेट कस्टमर्स को कई खास फीचर्स देते है, ताकि आपको बेहतरीन एक्सपीरियंस मिल सकता है। हाल ही में एपल ने iOS 17.4 बीटा 2 अपडेट जारी किया। इस अपडेट के साथ आपको बहुत से खास अपडेट पेश किए गए है।

इसके साथ एक वैकल्पिक ऐप स्टोर, नए पेमेंट ऑप्शन, डिफॉल्ट ब्राउजर चुनने की अनुमति और तीसरे पक्ष के ऐप्स के लिए NFC को सक्षम किया गया है।

आपको बता दें कि Apple ने डेवलपर्स के लिए macOS 14.4 beta 2, watchOS 10.4 beta 2 और TVOS 17.4 beta 2 अपडेट के साथ iOS 17.4 beta 2 जारी किया है। जानकारी सामने आई है कि इस अपडेट का स्टेबल वर्जन को मार्च के महीने में सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाना है। आपको बता दें कि iOS 17.4 अपग्रेड का उद्देश्य Apple को 27 यूरोपीय संघ देशों में डिजिटल मार्केट अधिनियम का अनुपालन करने में मदद करना है। आइये जानते हैं कि ये अपडेट क्यों खास है।

ये भी पढ़ें– पेटीएम के बाद अब भारतपे की बढ़ी मुश्किल! सरकार ने जारी किया नोटिस, कंपनी बोली-जांच में पूरा सहयोग करेंगे

iPhones यूजर्स को मिलेगा ऑप्शनल ऐप स्टोर

  • इस नए अपडेट के साथ आपको कई खास अपडेट मिलेंगे, मगर ये नया अपडेट बहुत खास है, क्योंकि इस अपडेट के साथ आईफोन यूजर्स को वैकल्पिक ऐप स्टोर मिलेगा।
  • यानी कि यूजर्स App store के अलावा एक अन्य ऐप स्टोर का इस्तेमाल कर सकेंगे है। इसके साथ ही ऐप डेवलपर्स अब ऐप स्टोर के माध्यम से ही इन-ऐप खरीदारी करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि अब यूजर्स को कुछ भुगतान ऑप्शन भी मिलेंगे।

ये भी पढ़ें– Salaried Individuals Tax Saving: FY2023-24 में सैलरीड क्लास के लोग कैसे बचा सकते हैं टैक्स, यहां जानें 11 तरीके

चुन सकेंगे डिफॉल्ट ब्राउजर

  • नए अपडेट के साथ EU में iPhone यूजर्स के पास एक नई ब्राउजर को एक्सेस की सुविधा मिलेगी, जो उन्हें Safari खोलते समय एक डिफॉल्ट ब्राउजर चुनने की अनुमति देगा। इससे यूजर्स को अपने ब्राउजिंग अनुभव पर ज्यादा कंट्रोल होगा।

थर्ड-पार्टी ऐप्स के लिए NFC

  • इस नए अपडेट के साथ EU में थर्ड-पार्टी ऐप्स डेवलपर्स को iOS 17.4 बीटा अपडेट के साथ अपने बैंकिंग और वॉलेट ऐप के लिए NFC सेवाओं के एक्सेस करने का विकल्प मिलेगा।

ये भी पढ़ें– क्या करें पेटीएम फास्टैग का, पोर्ट हो जाएगा या करना पड़ेगा डी-एक्टिवेट, स्विच करना हो तो क्या है प्रोसेस?

iOS ऐप्स के लिए नोटराइजेशन

  • इस अपडेट के साथ आपको ऐप्स के लिए एक अलग सुरक्षा सुविधा मिलती है। इसे नोटराइजेशन कहा जाता है, जिसका उद्देश्य संभावित मैलवेयर धोखाधड़ी, घोटाले और हानिकारक सामग्री को रोकना है।
  • नई सुविधा बेसलाइन समीक्षा है जो सभी ऐप्स पर लागू होती है। इस अपडेट के साथ, डेवलपर्स एप से अतिरिक्त हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर सुविधाओं के लिए भी पूछ सकेंगे।
Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top