बवाना थाना क्षेत्र में एक युवक का शव खेत में मिला है। युवक की हत्या का आरोप चचेरे भाई व उसके दोस्तों पर लगा है। मृतक की पहचान ब्रहम प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि घर में जवान बेटियों के होने की वजह से आवारा लड़कों को घर में न लाने की आरोपित युवक को नसीहत दी थी।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बवाना थाना क्षेत्र में एक युवक का शव खेत में मिला है। युवक की हत्या का आरोप चचेरे भाई व उसके दोस्तों पर लगा है। मृतक की पहचान ब्रहम प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस हत्या की धारा में मामला दर्ज कर आरोपितों का पता लगा रही है।
ये भी पढ़ें–Bharti Hexacom IPO : अगले हफ्ते खुलेगा 4,275 करोड़ का IPO, चेक कर लें प्राइस बैंड, GMP और दूसरी डिटेल्स
पुलिस जांच में पता चला कि घर में जवान बेटियों के होने की वजह से आवारा लड़कों को घर में न लाने की आरोपित युवक को नसीहत दी थी। इसी बात से गुस्से में आकर आरोपित ने दोस्तों के साथ मिलकर चचेरे भाई की हत्या कर दी।
एक ही मकान में रहते हैं सभी
जानकारी के मुताबिक, 64 वर्षीय दतार सिंह बवाना स्थित दरियापुर गांव में परिवार के साथ रहते हैं। सोनीपत स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। पुलिस को इन्होंने बताया कि इनके भाई सुरेंद्र का परिवार भी एक ही मकान में रहते हैं। भाई का लड़का लोकेश है।
ये भी पढ़ें–Petrol Diesel Prices: आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें, जानें अपने शहर में फ्यूल का रेट
आरोप है कि वह आवारा किस्म के लड़कों के साथ घूमता है। वे लड़के घर पर भी आते जाते रहते हैं। घर में भाई सुरेंद्र की तीन बेटियां भी हैं। 27 मार्च को दतार सिंह और इनके बेटे ब्रहम प्रकाश ने लोकेश को समझाया कि घर में जवान लड़कियां रहती हैं। अपने दोस्तों को घर में मत लाया करो।
आरोप है कि इस बात पर लोकेश गुस्से में आ गया। उसने पलटकर जवाब दिया कि वो अपने दोस्तों को ऐसे ही लाएगा। फिर भी दतार सिंह ने उसे समझाया। कहासुनी के बीच आरोप है कि लोकेश ने ब्रहम प्रकाश को धमकी दी कि दो दिन के अंदर सबक सिखा दूंगा।
आरोप है कि जान से मारने की धमकी दी। दतार सिंह का दावा है कि हमारा व भाई के परिवार का मकान के बटवारे को लेकर भी काफी दिनो से विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर भी हमारे बीच काफी तनाव बना हुआ था। अगले दिन 28 मार्च को बेटा ब्रहत प्रकाश रात को करीब 9 बजे खाना खाकर अपने भतीजे व भतीजी को बाहर घुमाने के लिए पार्क की तरफ लेकर गया।
ये भी पढ़ें–US Visa Fees Hike: 1 अप्रैल से तीन गुना हो जाएगी वीजा फीस! H-1B, L-1 और EB-5 के लिए कितने रुपये देने होंगे
तभी वहां पर लोकेश अपने दूसरे साथियों के साथ आया। ब्रहम प्रकाश को घूमने के बहाने से अपने साथ खेत की तरफ ले गया। उसके बाद लोकेश घर पर नहीं आया। काफी तलाश की कई, कुछ पता नही चला। शुक्रवार को पता चला कि खेत में पुलिस आई हुई है।
ये भी पढ़ें– देश के बड़े शहरों में घर खरीदारी बढ़ी, बिना बिके मकानों की संख्या 7 फीसदी घटी, एनसीआर में 12 फीसदी की गिरावट
सुनकर दतार सिंह पार्क के पास खेत में पहुंचे। देखा ब्रहम प्रकाश की शव पड़ा है। पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। दतार सिंह व अन्य ने ब्रहम प्रकाश की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया। बवाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।