Petrol-Diesel Price Today: इन दिनों कच्चे तेल के दाम 90 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास हैं. अभी ग्लोबल लेवल पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 85.87 डॉलर प्रति बैरल हो गया हैं. वहीं दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड का दाम 0.75 प्रतिशत बढ़कर 90.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें– PF Wage Limit Hike: खुशखबरी, PF अकाउंट के लिए 15000 से 21000 होगी वेज लिमिट! आपको कैसे होगा 33000 का फायदा?
कच्चे तेल के दाम पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बहुत ज्यादा निर्भर करती हैं, क्योंकि इन्हीं से पेट्रोल-डीजल बनते हैं. वहीं अब तमाम तेल कंपनियों की तरफ से 13 अप्रैल 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. आइए जानते हैं देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल का क्या दाम (Petrol-Diesel Price Today) है.
वायदा बाजार में क्या हैं कच्चे तेल के भाव?
मजबूत हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत 49 रुपये की तेजी के साथ 7,158 रुपये प्रति बैरल हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अप्रैल माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 49 रुपये या 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,158 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 6.219 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई।
पिछले महीने पेट्रोल-डीजल हुए थे सस्ते
15 मार्च को ही भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी. इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे. केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी, तो ऐसे में अभी चुनाव खत्म होने तक पेट्रोल-डीजल के दाम कम ही रहने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें– Wrong UPI Payment: गलत UPI ID पर हो गया है पैसा ट्रांसफर, करें यह काम, पाई-पाई पैसा मिलेगा वापस
जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
मुंबई | 104.21 | 92.15 |
कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
चेन्नई | 100.75 | 92.32 |
बेंगलुरु | 99.84 | 85.93 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
नोएडा | 94.83 | 87.96 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
पटना | 105.18 | 92.04 |
OMCs जारी करती हैं दाम
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें– पीएम किसान खाताधारकों को बड़ा फायदा, बिना खर्च पेंशन योजना का मिलेगा लाभ, 42000 रु होगी सालाना इनकम
घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.