Petrol-Diesel Price Today: आज पेट्रोल और डीजल के दाम क्या हैं, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर इसके ताजा आंकड़ें जारी कर दिए हैं.
Petrol-Diesel Price Today: देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव करती है और हर सुबह 6 बजे अपनी वेबसाइट पर अपडेट करती हैं. देश में पेट्रोल और डीजल के दाम जारी हो गए हैं. आज यानी कि 30 सितंबर 2022 के दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे देश की बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ही देश में पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती है और रिलीज करती है, लेकिन क्रूड और ब्रेंट के दाम उतार-चढ़ाव के बीच भी पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हो रहा है. अगर आप भी आज पेट्रोल और डीजल के ताजा दामों को जानना चाहते हैं तो यहां जान सकते हैं.
ये भी पढ़ें– नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी का नोटिफिकेशन हो गया जारी, बचेंगे समय और पैसे
पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
IOCL की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार बदलाव 22 मई को देखने को मिला था, जब केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी. उसके बाद महाराष्ट्र और मेघालय सरकार ने वैट मं कटौती कर अपने राज्य के लोगों को पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत देने का प्रयास किया था.
क्या है इन शहरों में तेल की कीमत
शहर | पेट्रोल | डीजल |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
ये भी पढ़ें– RBI New Rule:1 अक्टूबर से बदलेगा बैंकिंग से जुड़ा बड़ा नियम, सभी पर पड़ेगा असर, जानिए RBI का आदेश
सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.
SMS से पता करें आज के रेट
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.