All for Joomla All for Webmasters
लाइफस्टाइल

World’s Expensive Mango: ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत इनती कि खरीद सकते हैं एक कार

World’s Expensive Mango आम कई लोगों का पसंदीदा फल है। गर्मियों के आते ही बाजार कई सारे आम मिलने लगते हैं। आमतौर पर आम 100-200 रुपये की कीमत पर मिलते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा आम कौन-सा है। अगर नहीं तो चलिए जानते हैं-

ये भी पढ़ें–सस्ता AirTag! एप्पल को कड़ी टक्कर देने के लिए Jio लाया दमदार एयरटेग- जानिए कीमत

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World’s Expensive Mango: गर्मियों की शुरुआत के साथ ही हमारे खानपान और पहनावे में बदलाव होने लगते हैं। इस मौसम में कई सारे ऐसे फल और सब्जियां मिलते हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से सेहत को काफी फायदा मिलता है। आम इन्हीं फलों में से एक है। इस मौसम में लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार आम का ही रहता है। फलों का राजा आम कई लोगों को पसंद होता है। यही वजह है कि आम देश के लोकप्रिय फलों में से एक माना जाता है।

दुनिया का सबसे महंगा आम कौन सा है?

आम की इसी लोकप्रियता के चलते अकेले भारत में ही आम की कई तरह किस्में मिलती है। लंगड़ा, हाफुस, तोतापरी, अल्फांसो भारत में आम की पसंदीदा किस्मों में से एक है। आपने आमतौर पर 100 से 200 रुपये किलो आम बिकते देखा या सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा आम कौन सा है। अगर नहीं तो हम आपको बताएंगे एक ऐसे आम के बारे में, जिसकी कीमत इतनी है कि आप इतने रुपये में कई महंगी चीजें खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें– Petrol Diesel Prices: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेज उछाल, गुजरात-महाराष्ट्र में भी बढ़े दाम

सिलीगुड़ी में प्रदर्शित हुआ सबसे महंगा आम

दरअसल, हाल ही में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित हुए मैंगो फेस्टिवल में दुनिया के सबसे महंगे आम को प्रदर्शित किया गया। 9 जून से शुरू हुए इस तीन दिवसीय मैंगो फेस्टिवल में 262 से अधिक किस्में में प्रदर्शित की जाएगी। लेकिन आम की इन सभी किस्मों में से सबसे ज्यादा अच्छा चर्चा में मियाज़ाकी आम है, जिसकी कीमत 100-200 रुपये नहीं, बल्कि लाखों में बताई जा रही है। आपको सुनकर हैरानी होगी लेकिन इस आम की कीमत की किसी कार की कीमत से कम नहीं है।

कितनी है आम की कीमत?

ये भी पढ़ें– शाह रुख की ‘पठान’ या राजामौली की ‘RRR’ नहीं, बल्कि ये बनी महामारी के बाद सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म

खबरों की माने तो इस आम की प्रति किलो कीमत करीब 2 लाख 75 हजार रुपये है।आम की यह किस्म पारंपरिक रूप से जापान में पाई जाती है। लेकिन अब भारत के पश्चिम बंगाल स्थित बीरभूमि में भी इसका उत्पादन किया जा रहा है। मूल रूप से मियाज़ाकी आम की खेती जापान के क्यूशू प्रान्त में स्थित मियाजाकी शहर में की जाती थी। इसी शहर के नाम पर आम की इस किस्म का नाम रखा गया है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top