All for Joomla All for Webmasters
लाइफस्टाइल

International Yoga Day 2023: बच्चों में एकाग्रता की कमी बन रही है परेशानी की वजह, तो इन योगासन से बढ़ाएं फोकस

International Yoga Day 2023 योग का नियमित अभ्यास बच्चों में फोकस एकाग्रता और संतुलन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यहां 5 योग आसन हैं जिनकी मदद से बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह आसन उनके मस्तिष्क के विकास को बढ़ावा देने में भी मददगार होंगे।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। International Yoga Day 2023: योग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है। इसकी मदद से हम शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से चुस्त रहते हैं। इसका अभ्यास बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोग कर सकते हैं। बच्चों में एकाग्रता बढ़ाने के लिए योग एक लाभकारी अभ्यास हो सकता है। ऐसे में यहां कुछ योगासन दिए गए हैं, जो बच्चों में एकाग्रता बढ़ाने में विशेष रूप से सहायक हैं।

ये भी पढ़ें–  गुजरात में थमा बिपारजॉय का कहर, कच्छ में स्थिति सामान्य, सड़कों से हटे उखड़े पेड़ , इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ट्री पोज (वृक्षासन)

यह बैलेंसिंग पोज फोकस और स्थिरता को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही इसकी मदद से पैर की मांसपेशियां मजबूत होगी और तनाव से भी मुक्ति मिलगी। इसे करने के लिए एक पैर पर सीधे खड़े होकर दूसरे पैर को पहले पैर की जांघ पर रखें। फिर दोनों हाथों को जोड़कर ऊपर की ओर फैलाएं।

ईगल पोज़ (गरुड़ासन)

रोजाना नियमित रूप से सुबह इस आसन को करने से एकाग्रता बढ़ती है। इस पोज को करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसके लिए आपको हल्का सा झुककर अपने दोनों पैरों और हाथों को एक-दूसरे पर लपेटकर चील की तरह आकृति बनानी होगी।

ये भी पढ़ें–  83 साल के ‘अल पचीनो’ की 29 साल की गर्लफ्रेंड ने दिया बेटे को जन्म, रखा ये नाम

वॉरियर पोज-I (वीरभद्रासन-I)

वॉरियर पोज भी ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। यह आसन मसल्स को मजबूत करने के साथ ही शरीर में रक्त संचार को भी बढ़ाता है। इस आसन को करने के लिए बच्चे एक पैर को आगे निकालकर लंज पोजीशन में ले जाएं और फिर बाहों को ऊपर की ओर फैलाकर एक जगह ध्यान केंद्रित करें।

बटरफ्लाई पोज (बद्ध कोणासन)

इस आसन को तितली आसन भी कहा जाता है। इसे बच्चे काफी आराम से कर सकते हैं। इस आसन की मदद से मांसपेशियां मजबूत होने के साथ ही एकाग्रता भी बढ़ती है। इसे करने के लिए फर्श पर बैठकर दोनों पैरों को मोड़ें और तलवों को एक साथ मिलाकर तितली के पंखों की तरह आकार बनाएं।

ये भी पढ़ें–  Monsoon 2024: मानसून की देरी देश में बढ़ा सकती है महंगाई, विशेषज्ञों ने जताई ये चिंता

चाइल्ड पोज (बालासन)

यह आरामदायक मुद्रा शरीर को रिलैक्स करने के साथ ही फोकस हासिल करने के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसे करने के लिए फर्श पर घुटने के बल बैठें और फिर नीचे आते हुए दोनों एड़ियों को आपस में जोड़ें और फिर अपनी बाहों को आगे की ओर निकालते हुए अपने माथे को चटाई से नीचे लगाएं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top