All for Joomla All for Webmasters
हिमाचल प्रदेश

Himachal Weather: चंबा जिले में भारी बारिश, सलूणी उपमंडल में बाढ़ जैसे हालात

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चार दिनों तक राज्य में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भारी बारिश होने से सलूणी उपमंडल में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश के कारण कई घरों में पानी घुस गया। कुछ मकान क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। कार्यवाहक उपमंडल अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि भारी बारिश होने से नाले में जलस्तर बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें:- आज का पंचांग 19 जुलाई 2023: गणपति बप्पा दूर करेंगे संकट, देखें मुहूर्त, रुद्राभिषेक समय, राहुकाल और दिशाशूल

पांच परिवारों के घर खाली करवाए गए हैं। इन्हें सुरक्षित स्थान पर आश्रय दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चार दिनों तक राज्य में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों के कई भागों में 22 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी है। राज्य में 24 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़ें:- Hyundai Exter AMT Review: जबरदस्त फीचर्स, दमदार परफॉर्मेंस और सुरक्षित

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top