All for Joomla All for Webmasters
समाचार

Women Missing Report: देश में नहीं थम रही महिलाओं के गायब होने की घटनाएं, तीन वर्षों में 13 लाख से अधिक लापता

crime

देश में महिलाओं के लापता होने की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है।राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा संकलित आंकड़ों को पिछले सप्ताह संसद में पेश किया गया जिससे पता चलता है कि पूरे देश में साल 2019 से 2021 के बीच 13.13 लाख लड़कियां और महिलाएं लापता हुईं जिसमें 18 साल से अधिक उम्र की 1061648 महिलाएं और उससे कम उम्र की 251430 लड़कियां शामिल हैं।

ये भी पढ़ें– Elvish Yadav: आंसू बहाने के बाद ट्रेंड हुए एल्विश यादव, कभी Salman Khan को किया था जबरदस्त तरीके से रोस्ट

नई दिल्ली, पीटीआई। मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार को देश अभी भुला भी नहीं है। इसी बीच, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा संकलित आंकड़ों को पिछले सप्ताह संसद में पेश किया गया, जिससे पता चलता है कि पूरे देश में साल 2019 से 2021 के बीच 13.13 लाख से अधिक लड़कियां और महिलाएं लापता हुईं हैं।

देश में 13.13 लाख से अधिक लड़कियां और महिलाएं हुईं लापता

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश भर में साल 2019 और 2021 के बीच 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648 महिलाएं और उससे कम उम्र की 2,51,430 लड़कियां लापता हुई हैं। संसद में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक महिलाएं मध्य प्रदेश से लापता हुई हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल है।

ये भी पढ़ें–  28% GST से ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए प्रभावी कर दर 50-70% तक हो जाएगी: डॉ.दीपाली पंत जोशी, पूर्व ई.डी, RBI

मध्य प्रदेश में सबसे अधिक महिलाएं हुईं लापता

आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 2019 और 2021 के बीच 1,60,180 महिलाएं और 38,234 लड़कियां लापता हुई हैं। हालांकि, इसी अवधि के दौरान पश्चिम बंगाल से कुल 1,56,905 महिलाएं और 36,606 लड़कियां लापता हो गईं। महाराष्ट्र में भी इसी दौरान 1,78,400 महिलाएं और 13,033 लड़कियां लापता हुई हैं।

नहीं थम रहा महिलाओं और लड़कियों के गायब होने की घटना

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NCRB के आंकड़ों के हवाले से बताया कि ओडिशा में इसी तीन वर्षों के दौरान 70,222 महिलाएं और 16,649 लड़कियां लापता हो गईं, जबकि छत्तीसगढ़ से 49,116 महिलाएं और 10,817 लड़कियां गायब हो गईं।

ये भी पढ़ें– Optical Illusion: केवल तेज नजर वाले ही खोज पाएंगे शेर के बीच में छिपा चूहा, आपको मिला क्या?

दिल्ली में नहीं थम रहा महिलाओं के गायब होने की घटना 

महिलाओं के लापता होने के मामले में राष्ट्रीय राजधानी भी पीछे नहीं है। इसी अवधी के दौरान यहां पर 61,054 महिलाएं और 22,919 लड़कियां लापता हो गईं। केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top