All for Joomla All for Webmasters
पंजाब

Ludhiana News: निगम चुनाव से पहले ही फिर विवादों में पूर्व विधायक बैंस, पार्क बनने से रोकने पर साथी नामजद

लुधियाना शहर के सबसे ज्यादा विवादों में रहने वाले लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस के साथ एक और विवाद जुड़ गया है। पुलिस ने बैंस के नजदीकी साथी पर आपराधिक मामला दर्ज किया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह आपराधिक मामला विधायक रजिंदर कौर छीना के हस्तक्षेप के बाद दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें– World Senior Citizens Day 2023: माता-पिता के लिए लेना चाहते हैं स्पेशल एफडी? जानिए ब्याज दर और बाकी जानकारी

लुधियाना, जागरण संवाददाता। शहर के सबसे ज्यादा विवादों में रहने वाले लोक इंसाफ पार्टी (Lok Insaaf Party) के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस (Simranjeet Bains) के साथ एक और विवाद जुड़ गया है। पुलिस ने बैंस के नजदीकी साथी पर आपराधिक मामला दर्ज किया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह आपराधिक मामला विधायक रजिंदर कौर छीना के हस्तक्षेप के बाद दर्ज किया गया है।

काम बंद करने की दी थी धमकी

बता दें कि रजिंदर कौर छीना के विधानसभा क्षेत्र में ईशर नगर से सिमरन पैलेस तक ग्रीन पार्क बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वहां के ही कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। रविवार को जब वहां पर काम चल रहा था तभी निशान सिंह अपने साथ 30 के करीब लोगों को लेकर पहुंचा और वहां काम करने वाले मजदूरों से कहा कि वह पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के साथी हैं। लेबर का काम कर रहे सत्रुघन कुमार को धमकाया गया कि वह यह काम बंद कर चला जाए नहीं तो उसे जान से मार देंगे।

ये भी पढ़ें– Home loan rates: इन बैंकों में मिल रहा सबसे सस्ता होम लोन, देखें टॉप-10 की लिस्ट

गिरफ्तारी के किए जा रहे प्रयास

यही नहीं वहां बैठने के लिए बनाए जा रहे थड़े को तोड़ दिया गया और मजदूर से भी मारपीट की गई है। पुलिस ने मजदूर के बयानों पर निशान सिंह और उसके करीब 30 अज्ञात साथियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top