All for Joomla All for Webmasters
समाचार

कतर की अदालत ने आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों को सुनाई मौत की सजा, कानूनी विकल्प तलाश रही सरकार

Qatar court News कतर की एक अदालत ने 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई है। ये सभी भारतीय एक साल से ज्यादा समय तक हिरासत में रखे गए थे। कोर्ट के फैसले पर भारत सरकार ने हैरानी जताई है। मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम विस्तृत फैसले का इंतजार कर रहे हैं और उसी आधार पर कानूनी विकल्‍प तलाशे जाएंगे।

ये भी पढ़ें– Petrol Diesel Prices: हरियाणा-यूपी में सस्ता हुआ पेट्रोल, प. बंगाल में बढ़े दाम, जानें कहां-कितने बदल गए रेट

एजेंसी, नई दिल्ली। कतर की एक अदालत ने 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई है। ये सभी भारतीय एक साल से ज्यादा समय तक हिरासत में रखे गए थे। कोर्ट के फैसले पर भारत सरकार ने हैरानी जताई है। मामले पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम विस्तृत फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें–Mobile Tower: ये कंपनियां लगाती हैं मोबाइल टावर, एक महीने में हो सकती है 60 हजार रुपये तक की कमाई

हमें गहरा सदमा लगाः भारत सरकार

भारत सरकार ने कहा कि हम कोर्ट के फैसले से गहरे सदमे में हैं। बयान में कहा गया है कि भारत इस संबंध में सभी कानूनी विकल्प तलाश रहा है। हालांकि, न तो भारत और न ही कतर की सरकार ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि आठ लोगों पर क्या आरोप लगाए गए थे।

ये भी पढ़ें– UPPSC Recruitment 2023: प्रोफेसर, डिप्टी डायरेक्टर सहित अन्य पदों पर आवेदन का अंतिम मौका, तुरंत कर लें अप्लाई

कानूनी टीम के संपर्क में सरकार

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारे पास प्रारंभिक जानकारी है कि कतर की प्रथम दृष्टया अदालत ने आज अल दहरा कंपनी के आठ भारतीय कर्मचारियों से जुड़े मामले में फैसला सुनाया है। मंत्रालय ने कहा कि हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के संपर्क में हैं और सभी कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top