All for Joomla All for Webmasters
दिल्ली/एनसीआर

Lok Sabha Elections: दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला लॉक! जानिए AAP और कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी दल एनडीए को चुनौती देने के लिए कई विपक्षी दल एक साथ आ रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली में इंडिया गठबंधन की आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच लोकसभा की सात सीटों को लेकर बात बनती दिख रही है। पंजाब में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है।

एएनआई, नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी दल एनडीए को चुनौती देने के लिए कई विपक्षी दल एक साथ आ रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली में इंडिया गठबंधन की आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच लोकसभा की सात सीटों को लेकर बात बनती दिख रही है।

ये भी पढ़ें–  अंगदान को यूं ही नहीं कहते जीवनदान, आप भी बचा सकते हैं दूसरों की जिंदगी; पढ़ें देश में क्या है कानून और कैसे कर सकते हैं डोनेट

समाचार एजेंसी एएनआई ने कांग्रेस सूत्र के हवाले से बताया कि दिल्ली में सीट बंटवारे पर आप-कांग्रेस के बीच बातचीत पटरी पर है। आप और कांग्रेस दिल्ली के लिए 4-3 फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि यहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

ये भी पढ़ें– UPI से लेनदेन करने पर ये बैंक दे रहा हर महीने ₹625 तक कैशबैक, ऐसे उठाएं फायदा

उल्लेखनीय है कि पंजाब में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है, लेकिन दिल्ली में अभी तक स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं है।

हरियाणा में अकेले विधानसभा लड़ेगी AAP

ये भी पढ़ें– ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने वाले भेजें लाखों की रकम वो भी बड़ी आसानी से, समझें नया नियम

मुख्यमंत्री भगवंत मान के पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने के एलान के बाद रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है। इससे स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि विपक्षी इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और आप के बीच आखिर क्या चल रहा है। बता दें कि हरियाणा में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top