All for Joomla All for Webmasters
खेल

IND vs ENG: विव रिचर्ड्स का महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा, धर्मशाला में हासिल कर लेंगे बड़ी उपलब्धि!

rohit_sharma

IND vs ENG 5th Test: इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. इस रिकॉर्ड को बनाते ही रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स को भी पीछे छोड़ देंगे.

Rohit Sharma Records: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा. मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से अजेय बढ़त बना रखी है. भारत पहले ही टेस्ट सीरीज जीत चुका है. इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. इस रिकॉर्ड को बनाते ही रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स को भी पीछे छोड़ देंगे. 

ये भी पढ़ें– IND Vs ENG: पांचवें टेस्ट के लिए धर्मशाला पहुंची भारत और इंग्लैंड की टीमें, जसप्रीत बुमराह की होगी वापसी

विव रिचर्ड्स का महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा अगर धर्मशाला में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में 4 छक्के जड़ देते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. रोहित शर्मा के नाम फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में 81 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है. वहीं, विव रिचर्ड्स ने खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में 84 छक्के जमाए थे. धर्मशाला में सिर्फ 4 छक्के लगाते ही रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स को पछाड़ देंगे. 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के बेन स्टोक्स के नाम

बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के धुरंधर ऑलराउंडर और कप्तान बेन स्टोक्स के नाम है. बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में 128 छक्के जड़े हैं. बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम हैं. रोहित शर्मा ने 594 इंटरनेशनल छक्के जड़े हैं. दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है. क्रिस गेल ने 553 इंटरनेशनल छक्के जड़े हैं.

ये भी पढ़ें– युवराज सिंह क्या सियासी पिच पर खेलेंगे नई पारी? दिग्गज ऑलराउंडर ने खुद दे दिया जवाब

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज  

128 छक्के – बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)

107 छक्के – ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)

100 छक्के – एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

98 छक्के – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

97 छक्के – जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)

91 छक्के – वीरेंद्र सहवाग (भारत)

88 छक्के – ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)

87 छक्के – क्रिस क्रेन्स (न्यूजीलैंड)

87 छक्के – टिम साउदी (न्यूजीलैंड)

85 छक्के – एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका)

84 छक्के – विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)

82 छक्के – एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड)

82 छक्के – मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)

81 छक्के – रोहित शर्मा (भारत)

ये भी पढ़ें– तकलीफ होगी, होने दो…, ईशान किशन- श्रेयस अय्यर से सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट छीने जाने पर बोले कपिल देव

रोहित के पास 600 छक्के पूरा करने का मौका 

रोहित शर्मा अगर टेस्ट क्रिकेट में 6 छक्के और जड़ देते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. रोहित शर्मा के नाम इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में 594 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है. बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के बाद क्रिस गेल ने 553 इंटरनेशनल छक्के जड़े हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज     

594 छक्के – रोहित शर्मा (भारत)

553 छक्के – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

476 छक्के – शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)

398 छक्के – ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)

383 छक्के – मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)

359 छक्के – महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज     

594 छक्के – रोहित शर्मा

359 छक्के – महेंद्र सिंह धोनी

294 छक्के – विराट कोहली

264 छक्के – सचिन तेंदुलकर

251 छक्के – युवराज सिंह

247 छक्के – सौरव गांगुली

243 छक्के – वीरेंद्र सहवाग

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top