All for Joomla All for Webmasters
हेल्थ

नाभि पर रोजाना लगाएं चंदन का तेल, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

मनमोहक खुशबू से भरपूर चंदन को बहुत पवित्र माना जाता है। यही वजह है कि पूजा-पाठ में इसका इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। खुशबू के अलावा, इसमें कई आयुर्वेदिक औषधीय गुण भी पाए जाते हैं, जो स्किन में होने वाली कई तरह की समस्याओं जैसे-पिंपल्स, एक्ने, झाइयां आदि को दूर करने में मदद करते हैं।

यहां तक कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी चंदन का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं अधिकतर लोग माथे पर तिलक लगाने या फिर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए चंदन के लेप का इस्तेमाल करते हैं। 

ये भी पढ़ें–Post Office की ये स्‍कीम गारंटीड डबल करेगी आपका पैसा, सिर्फ 1000 रुपए से शुरू कर सकते हैं निवेश

लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाभि पर चंदन का तेल लगाना भी फायदेमंद होता है? जी हां, नाभि पर चंदन तेल लगाने से स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ मिलते हैं। दिल्ली के न्यूमेरोलॉजिस्ट और आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट सिद्धार्थ एस कुमार ने इसके बारे में विस्तार से बताया है। चलिए जानते हैं-

मानसिक और शारीरिक समस्याएं भी होती हैं दूर

चंदन का तेल को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। चंदन का तेल नाभि में लगाना मानसिक और शारीरिक समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही, यह डायरिया, एंग्जायटी, ब्रोंकाइटिस, बुखार, थकान, ब्लड प्रेशर की समस्या, अनिद्रा को भी दूर करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें– Dollar Vs Rupee: ऑल टाइम लो पर बंद हुई भारतीय करेंसी, डॉलर के मुकाबले इतने पैसे गिरा रुपया

पेट की जलन होती है ठीक

चंदन को शीतल माना जाता है। इसका तेल लगाने से ठंडक मिलती है। नाभि पर इसका तेल लगाने से पेट की अग्नि शांत होती है। साथ ही, पाचन क्रिया को भी ठीक रखा जा सकता है। इससे पेट से जुड़ी समस्‍याएं परेशान नहीं करती हैं।

ये भी पढ़ें– Emergency Fund: अचानक से पड़ सकती है पैसों की जरूरत, क्या आपने तैयार किया है इमरजेंसी फंड?

सूजन की समस्या होती है दूर

चंदन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को दूर करते हैं। ऐसे में यदि आप सूजन की समस्या से परेशान हैं, तो रात में सोने से पहले नाभि पर चंदन का तेल लगाएं। इससे सूजन धीरे-धीरे ठीक होने लगती है।

ब्लड प्रेशर को रखता है नियंत्रित

नियमित रूप से नाभि पर चंदन का तेल लगाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही, इससे ब्लड प्रेशर की समस्या को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ऐसे में यदि आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो नियमित रूप से नाभि पर चंदन का तेल लगाएं।

मुंहासे से राहत

यदि आप मुंहासे और एक्ने की समस्या से परेशान हैं, तो नियमित रूप से चेहरे पर चंदन का लेप और नाभि पर चंदन का तेल लगाएं। ऐसा करने से मुंहासों से जल्द राहत मिलती है। साथ ही, चेहरे पर ग्‍लो भी बढ़ता है। 

ये भी पढ़ें– Dollar Vs Rupee: ऑल टाइम लो पर बंद हुई भारतीय करेंसी, डॉलर के मुकाबले इतने पैसे गिरा रुपया

अनिद्रा में फायदेमंद

अगर आपको रात में नींद नहीं आती है, तो नाभि में चंदन का तेल लगाएं। ऐसे करने से दिनभर का स्‍ट्रेस कम होता है और शरीर रिलैक्‍स हो जाता है। इससे नींद अच्छी आती है। 

चंदन के तेल में मौजूद गुण

  • एंटी-सेप्टिक
  • एंटी-बैक्‍टीरियल
  • एंटी-इंफ्लेमेटरी
  • एस्ट्रिजेंट
  • एंटी-पायरेटिक
  • एंटी-कैंसर
  • कीमोप्रिवेंटिव  
  • वात और कफनाशक
  • मेमोरी बूस्टिंग गुण 

चंदन के तेल की विधि

  • कांच के जार में चंदन पाउडर और ऑलिव ऑयल मिला लें। 
  • इसे एक हफ्ते के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 
  • एक हफ्ते बाद मिश्रण को छान लें और तेल को अलग कर लें। 
  • इसे एक कांच की बोतल में रखें।
  • इस तेल को नाभि से लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें।

आप भी चंदन के तेल को नाभि में डालकर ये सारे फायदे पा सकते हैं। अगर आपको भी हेल्‍थ से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top