Actress Kangana Ranaut Birthday बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत जन्मदिन मनाने हिमाचल पहुंची हैं। कांगड़ा स्थित मां बगलामुखी जी के दरबार पहुंचकर उनके पावन दर्शन किए और अपनी दीर्घायु के लिए महायज्ञ किया। कंगना अपनी बेबाकी अंदाज से जानी जाती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री को बचपन से ही अभिनय करने का शौक था। कंगना हिमाचल प्रदेश के मनाली में ही जन्मी हैं।
डिजिटल डेस्क, कांगड़ा। Actress Kangana Ranaut Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पहुंची हैं। अभिनेत्री ने यहां प्राचीन मंदिर माता श्री बगलामुखी देवी का आर्शीवाद लिया। कंगना का अपने जन्मदिन के मौके पर अपने परिवार के साथ यहां पहुंची। मां बगलामुखी जी के दरबार पहुंचकर उनके पावन दर्शन किए और अपनी दीर्घायु के लिए महायज्ञ किया।
37वां जन्मदिन मना रही अभिनेत्री
बता दें बॉलीवुड अभिनेत्री आज 37वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना अपनी बेबाकी अंदाज से जानी जाती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री को बचपन से ही अभिनय करने का शौक था। इसके साथ ही उन्होंने अपना ये पैशन आगे भी जारी रखा। अपनी अदायगी से अभिनेत्री लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। फैशन, बुलेट रानी, क्वीन और मणिकर्णिका जैसी फिल्मों से कंगना ने अपने दम से बॉलीवुड में क्वीन की जगह बनाई है।
ये भी पढ़ें–SBI नेट बैंकिंग, मोबाइल और YONO ऐप की सर्विसेज आज रहेंगी डाउन, यहां जानें जरूरी डिटेल
अभिनय की दुनिया में बनाया अलग मुकाम
हिमाचल प्रदेश के मनाली में जन्मी कंगना रनौत के परिवार में से कोई भी एक्टिंग की दुनिया में नहीं गया है। उनकी मां टीचर थीं, वहीं उनके पिता बिजनेसमैन हैं। बड़े ही सीधे-साधे घर से ताल्लुक रखने वाली कंगना ने अभिनय की दुनिया में एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। देश में चल रहे मुद्दों पर भी कंगना समय-समय पर अपनी राय देती रहती हैं।
ये भी पढ़ें–Post Office की ये स्कीम गारंटीड डबल करेगी आपका पैसा, सिर्फ 1000 रुपए से शुरू कर सकते हैं निवेश
तेजस में दिखाया दमदार एक्शन
बॉलीवुड अदाकारा ने हाल ही में तेजस मूवी में दमदार एक्शन किया है, लेकिन इस मूवी को ज्यादा लाइमलाइट नहीं मिली। फिल्म में कंगना के एक्शन को देख हर कोई दंग रह गया। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की थी। क्रिटिक्स ने इसे बेहद खराब रिव्यूज दिए थे।