All for Joomla All for Webmasters
मनोरंजन

Sakshi Murder Case: साक्षी मर्डर केस पर सोनू सूद का फूटा गुस्सा, कहा- ‘अपराध को नजरअंदाज करना कायराना हरकत है’

Sonu Sood On Sakshi Murder Case सम्राट पृथ्वीराज फेम एक्टर सोनू सूद ने दिल्ली के साक्षी मर्डर केस को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। जानें एक्टर ने दिल्ली में हुई इस बेरहमी से की गई हत्या पर क्या कहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Sonu Sood On Delhi Stabbing Case: दिल्ली में 16 साल की नाबालिग लड़की की दर्दनाक हत्या ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस नृशंस हत्या पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने नाबालिग लड़की के मर्डर केस पर अपना दुख जताया है।

ये भी पढ़ें– जनता 2000 के नोट बदलवा रही या करवा रही जमा? SBI ने खोलकर रख दी रिपोर्ट, होश उड़ाने वाली है सच्चाई

सोनू सूद ने साक्षी मर्डर केस में क्या कहा?

सोनू सूद (Sonu Sood) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में, साक्षी मर्डर केस (Sakshi Murder Case) में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोनू सूद ने उन लोगों की क्लास लगाई है, जो घटनास्थल पर बस मूर्ति बनकर तमाशा देख रहे थे।

काश किसी में उस आदमी को जोर से लात मारने की हिम्मत होती, जिसने दिल्ली में 16 साल की साक्षी को चाकू मार दिया। एक दर्शक बनकर अपने आसपास हो रहे अपराध को नजरअंदाज करना कायराना हरकत है। माता-पिता ने अपनी बेटी को खो दिया, क्योंकि साहिल ने उनकी बेटी को चाकू से मार दिया। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि कोई भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया।

ये भी पढ़ें– पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स में मिल रहा बैंक FD से ज्यादा ब्याज, आज ही उठाएं फायदा

क्या है साक्षी मर्डर केस का मामला?

रविवार को दिल्ली के रोहिणी इलाके में साहिल नाम के लड़के ने बीच सड़क में एक 16 साल की लड़की साक्षी की सरेआम हत्या कर दी थी। पहले उसने साक्षी पर चाकू से कई वार किए और जब मन नहीं भरा तो उसे पत्थर से कुचल दिया। दुख की बात ये थी कि, जब साहिल ऐसी बेरहमी कर रहा था, तब वहां मौजूद लोग सिर्फ तमाशा देख रहे थे, किसी ने भी उस लड़की की मदद नहीं की। फिलहाल, साहिल पुलिस की गिरफ्त में है। 

साहिल का कहना है कि साक्षी उसे कई दिनों से इग्नोर कर रही थी, इसलिए उसने उसे मार दिया। कहा जा रहा है कि साहिल को इस जुर्म का कोई पछतावा भी नहीं है। 

ये भी पढ़ें-   Digital Currency को लेकर आरबीआई ने लिया बड़ा फैसला, SBI समेत इन बैंकों को किया शामिल

सोनू सूद का वर्क फ्रंट

बात करें सोनू सूद की प्रोफेशनल लाइफ की तो वह जल्द ही रियलिटी शो ‘रोडीज 19’ (Roadies 19) में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह अपकमिंग फिल्म ‘फतेह‘ में जैकलीन फर्नांडिस के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। आखिरी बार सोनू को अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के साथ ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में देखा गया था।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top