All for Joomla All for Webmasters
हेल्थ

इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए पालक का सेवन, जानें नुकसान

Spinach Side Effects: पालक का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में मार्केट में पालक समेत तमाम हरी सब्जियां बिकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पालक का सेवन कुछ लोगों के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। कुछ बीमारी और समस्या से जूझ रहे लोगों को पालक का सेवन करने से बचना चाहिए। पालक में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी से बचाव में मदद मिलती है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने से लेकर आंखों को हेल्दी रखने के लिए पालक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसका सेवन कुछ लोगों को नहीं करना चाहिए। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं किन लोगों को पालक का सेवन करने से बचना चाहिए और इसके नुकसान।

पालक खाने के नुकसान- Spinach Side Effects in Hindi

ये भी पढ़ें-Indian Railways: रेलवे की अनोखी सर्विस! एक ही ट्रेन टिकट से 56 दिन तक कर सकते हैं यात्रा, जानिए बुकिंग प्रोसेस

पाचन तंत्र को बेहतर बनाने से लेकर शरीर में खून की कमी दूर करने में पालक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। जैसे किसी भी चीज का संतुलित मात्रा में ही सेवन करने से शरीर को फायदा मिलता है, ठीक उसी तरह पालक का भी संतुलित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, “किडनी स्टोन, फूड एलर्जी और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों में पालक खाने से गंभीर नुकसान का खतरा रहता है। इन समस्याओं में पालक खाने से शरीर पर तुरंत असर नहीं दिखता है, लेकिन कुछ समय बाद परेशानियां बढ़ने लगती हैं।”

ज्यादा पालक खाने से शरीर को ये नुकसान पहुंच सकते हैं-

  • पालक में ऑक्सालिक एसिड होता है, शरीर में इसकी अधिकता होने पर मिनरल्स को अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है।
  • बहुत ज्यादा पालक खाने से शरीर में विषाक्तता होने का खतरा रहता है।
  • इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों का भी खतरा रहता है।
  • पालक में मौजूद हाई फाइबर कब्ज और पेट में सूजन का कारण बन सकते हैं।
  • पालक में हिस्टामाइन की मात्रा होती है, इसका बहुत ज्यादा सेवन स्किन एलर्जी का कारण बन सकता है।

किन लोगों को नहीं करना चाहिए पालक का सेवन?

ये भी पढ़ें- बैंक में गिरवी प्रॉपर्टी नहीं बचा पाए! आ गई नीलामी की नौबत, तब भी आपको मिलेंगे ये अधिकार…जान लीजिए नियम

अगर आप जोड़ों और हड्डियों से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो पालक खाने से बचें। इस परेशानी में पालक खाने से पालक में मौजूद प्यूरीन और ऑक्सालिक एसिड जोड़ों के दर्द और सूजन को ट्रिगर करने का काम करते हैं। इसके अलावा अगर आप ब्लड थिनर दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो पालक का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। पालक में विटामिन की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड थिनर दवाओं के साथ रिएक्ट करती है। यही नहीं किडनी स्टोन की समस्या में पालक का सेवन करने से बचना चाहिए। पालक में ऑक्सालिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जो किडनी स्टोन के मरीजों की परेशानी बढ़ाने का कारण बन सकती है।

ये भी पढ़ें- Train में चार्ज पर लगा फोन हो सकता है हैक? इस तरह से खुद को बचा सकते हैं आप

किडनी स्टोन, गठिया, जोड़ों से जुड़ी बीमारी और डायबिटीज आदि में पालक का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। बहुत ज्यादा पालक का सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियां और शरीर में विषाक्तता बढ़ सकती है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top