All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

फोन का बिल नहीं भरने पर होगी जेल, नियमों में हुआ बदलाव, यहां जानें सबकुछ

mobile

Postpaid Bill Payment में देरी करने पर आपको जेल तक हो सकती है। ये सुनकर आप भी हैरान हो गए होंगे, लेकिन ये सच है कि अब ऐसा करने पर आपको कोर्ट के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ेंSahara Group Refund: रिफंड पोर्टल पर अप्लाई करने के बाद भी नहीं मिला पैसा? अब सहारा के निवेशकों को करना होगा ये काम!

साथ ही कोर्ट के आदेश को नहीं मानने पर जेल तक हो सकती है। इसलिए आपको आज ही सतर्क हो जाना चाहिए और Postpaid Bill के नए नियम के बारे में भी जान लेना चाहिए।

Postpaid Bill की पेमेंट नहीं करने पर टेलीकॉम कंपनियों को ये इजाजत मिल जाती है कि वह आपके खिलाफ केस दर्ज कर सकती हैं। लेकिन वह पहले ऐसा नहीं करती हैं। इससे पहले आपके कनेक्शन को डिस्कनेक्ट किया जाता है। साथ ही बिल पेमेंट करने की चेतावनी भी दी जाती है। साथ ही उसके एजेंट आपको बैक-टू-बैक कॉल्स भी करते हैं। अगर आप इन सब चीजों की अनदेखी करते हैं तो आपके लिए खिलाफ केस दर्ज किया जाता है।

ये भी पढ़ें– व्हाट्सएप बैंकिंग सर्विस से SBI में खाता खोलना या कंप्लेन करना बेहद आसान, 15 सेवाओं का ऐसे उठाएं फायदा

इसके बाद डेब्ट कलेक्टर के पास आपका केस फॉर्वर्ड कर दिया जाता है। डेब्ट कलेक्टर आपसे बिल का भुगतान करने की गुजारिश करते हैं। साथ ही उनके पास पूरा अधिकार होता है कि वह इसे नहीं मानने पर लीगल नोटिस जारी कर सकते हैं। अगर आप लगातार ऐसा करते हैं तो आपके खिलाफ लीगल नोटिस जारी कर दिया जाता है। तय तारीख पर अगर आप कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो आपको डिफॉल्टर घोषित किया जा सकता है।

कोर्ट ही आपसे जॉब और कमाई से संबंधित सवाल पूछ सकता है। अगर आप फिर भी बिल नहीं भरते हैं तो मोबाइल कंपनी कोर्ट से सिविल वॉरंट ईशू करने के लिए कहती है।

ये भी पढ़ें– NPS में पैसा लगाने वालों के लिए अच्छी खबर, अब इस तरह से भी कर सकेंगे निवेश

एक बार सिविल वारंट जारी होने के बाद पुलिस आपको गिरफ्तार कर सकती है। एक बार गिरफ्तार होने के बाद आपको तय राशि का भुगतान करना ही होगा। क्योंकि इसके बाद आपके खिलाफ दूसरा वारंट भी जारी किया जा सकता है। इससे डील करने के लिए आपको एक तय राशि का भुगतान कर देना चाहिए।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top