All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

Youtube से हर महीने होगी मोटी कमाई, जानें कंपनी की ये नई पॉलिसी

YouTube

Youtube से लोग अच्छी कमाई कर रहे हैं। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो नई पॉलिसी के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। इसकी मदद से आपके लिए कमाई करना तो आसान होगा।

ये भी पढ़ें– Sovereign Gold Bond How to Buy Online: घर बैठे खरीदें सस्ता सोना, ऑनलाइन खरीदने पर एक्स्ट्रा छूट, देखें स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस

लेकिन साथ में कुछ चीजें भी क्लियर हो जाएंगी। क्योंकि Youtube पर लगातार पॉलिसी में बदलाव होता रहा है। तो चलिये आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं-

Monetize कैसे होगा चैनल-

Youtube पर चैनल बनाने के बाद आपको इसे Monetize करना होता है। इसी के बाद आप कमाई कर सकते हैं। साथ ही Monetize करने के लिए आपको कम से कम 500 सब्सक्राइबर्स चाहिए होते हैं और 3 हजार घंटे का वॉच टाइम चाहिए होता है। हालांकि कई पुराने यूजर्स के लिए अभी भी ये 1 हजार सब्सक्राइबर्स और 3 हजार घंटे का ही है। बता दें, ये पिछले 12 महीने के हिसाब से काउंट होते हैं। इसके अलावा आपको पिछले 90 दिन में 3 पब्लिक अपलोड करने होंगे। इस दौरान आपको यूट्यूब की कम्युनिटी गाइडलाइन और टर्म्स ऑफ सर्विस का भी ध्यान रखना होता है।

ये भी पढ़ें– IRCTC Tour Package: रेलवे के साथ सस्ते में घूमिए गुजरात, देखिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, ये है पूरा टूर शेड्यूल

कब करें अप्लाई-

आपको पहले ये देखना होगा कि आपका चैनल Monetize हो सकता है या नहीं। इसके लिए आपको Youtube Studio साइन-इन करना होगा। Navigate Bar में कंटेंट पर क्लिक करना होगा। यहां आपको उस वीडियो पर क्लिक करना होगा जिसे आप Monetize करना चाहते हैं। लेफ्ट मेन्यू में जाकर Monetization पर क्लिक करें। आखिरी में स्टार्ट पर क्लिक करने के बाद सभी इंस्ट्रक्शन के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल करनी होगी।

कमाई के तरीके-

Youtube पर आप अलग-अलग तरीके से कमाई कर सकते हैं। लेकिन अच्छी कमाई करने के लिए आपको अच्छा कंटेंट भी पोस्ट करना होगा। अच्छे कंटेंट की मदद से वीडियो की रीच भी बहुत ज्यादा रहेगी, जितने ज्यादा लोग वीडियो देखेंगे, उतनी ही कमाई भी अच्छी होगी।

ये भी पढ़ें– बैंक अकाउंट से छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन करना पड़ सकता है भारी, जानें कैसे रखें अपनी Online Banking डिटेल्स सेफ

इसलिए जब भी वीडियो पोस्ट करें तो इसका अच्छे से ध्यान रखें। साथ ही कंटेंट का सिलेक्शन करते समय भी अपने चैनल के हिसाब से ही करें।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top