All for Joomla All for Webmasters
खेल

IPL 2024: रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाने के पीछे सचिन तेंदुलकर का हाथ? जानें ‘क्रिकेट के भगवान’ पर क्यों लग रहे ये इल्जाम

Was Sachin Behind The Sacking Of Rohit As MI Captain: ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के मेंटॉर है. सचिन का बेटा अर्जुन तेंदुलकर भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलते हैं.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इस बार बहुत कुछ बदला-बदला सा नजर आने वाला है. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहली बार बतौर खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे. मुंबई ने लीग के 17वें सीजन के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अपना कप्तान बनाया है. हार्दिक ने रोहित की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए टीम इंडिया में एंट्री पाई. हार्दिक दो सीजन के लिए गुजरात टाइटंस (GT) चले गए और वहां उन्होंने फ्रेंचाइजी को चैंपियन भी बनाया. लेकिन आईपीएल 2024 से पहले ही हार्दिक और मुंबई के बीच डील हो गई. रोहित को कप्तानी से हटाए जाने को लेकर कुछ बड़े दावे किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ेंIPL 2024: 22 मार्च से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत, किस टीम के बीच खेला जाएगा पहला मैच? कैसे देखें लाइव

रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जिताई है और वह पिछले एक दशक से इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर रहे थे. लेकिन अचानक से उन्हें बर्खास्त कर दिया गया. इस बीच, मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाने के पीछे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का हाथ हो सकता है. इसके पीछे कई तरह के तर्क दिए जा रहे हैं.

‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के मेंटॉर है. सचिन का बेटा अर्जुन तेंदुलकर भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलते हैं, लेकिन जब तक रोहित टीम के कप्तान थे, तब तक अर्जुन को प्लेइंग-11 में ज्यादा मौके नहीं दिए गए.

ये भी पढ़ें– WPL Final 2024: RCB ने रचा इत‍िहास, पहली बार जीता WPL ख‍िताब, लगातार दूसरी बार टूटा द‍िल्‍ली का द‍िल

सोशल मीडिया पर एक फैन ने दावा करते हुए एक्स पर लिखा, ” सचिन और रोहित के बीच पिछले दो साल से सबकुछ सही नहीं चल रहा है, शायद ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि उनके अर्जुन को मुंबई इंडियंस की टीम में ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं. आईपीएल 2023 में भी अर्जुन को भी 2 गेम के बाद ही टीम से बाहर कर दिया गया.

इसमें आगे कहा गया है कि सचिन तेंदुलकर पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा को छोड़कर सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पोस्ट करते हैं. साथ ही मास्टर ब्लास्टर रोहित के जन्मदिन पर भी ‘हिटमैन’ को सार्वजनिक रूप से शुभकामनाएं नहीं देते हैं. रोहित ने जब बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 51, विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 86, अफगानिस्तान के खिलाफ 133 और इग्लैंड के खिलाफ 87 रन बनाए, तब भी एक भी सचिन ने रोहित के लिए कोई ट्वीट नहीं किया, जबकि वह कोहली और गिल के लिए हमेशा ट्वीट करते हैं.

ये भी पढ़ें– मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए गए रोहित शर्मा, पूर्व कंगारू कप्तान ने दिया बयान, बोले- अब वह…

सचिन-अर्जुन दोनों रोहित को फॉलो नहीं करते 

यूजर ने आगे कहा कि जब सुरेश रैना, यूसुफ पठान, विराट कोहली, शुभमन गिल, ईशान किशन, एमस धोनी, हरभजन सिंह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज का बर्थडे था तो सचिन ने उन्हें विश किया, लेकिन रोहित के बर्थडे पर एक मैसेज तक नहीं किया. सचिन इंस्टाग्राम पर विराट कोहली, शुभमन गिल, ईशान किशन, एमस धोनी, हरभजन सिंह, रवींद्र जडेजा को फॉलो करते हैं, लेकिन रोहित को नहीं.

दरअसल, इस यूजर का दावा है कि तेंदुलकर ने आखिरी बार रोहित के लिए व्यक्तिगत रूप से अप्रैल 2022 में पोस्ट किया था. इस अवधि में रोहित ने भारत या मुंबई इंडियंस को कोई खिताब नहीं जिताया है. लेकिन भारतीय कप्तान बल्ले से शानदार फॉर्म में हैं. यूजर्स के इन दावों को तब और ज्यादा मजबूती मिलती है जब अर्जुन तेंदुलकर इंस्टाग्राम पर हार्दिक पंड्या और ईशान किशन को फॉलो करते हैं, लेकिन रोहित शर्मा को नहीं करते.

ये भी पढ़ें– IPL 2024: इस देश में आयोजित हो सकता है आईपीएल 2024 का दूसरा चरण, फ्रेंचाइजियों ने प्लेयर्स से पासपोर्ट जमा कराने को कहा 

रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद काफी लोगों को हैरानी हुई थी क्योंकि वह 2013 में रिकी पोंटिंग के हटने के बाद से ही टीम के कप्तान बने हुए थे. रोहित ने कप्तानी संभालते ही मुंबई इंडियंस को उसकी पहली खिताबी जीत दिलाई थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया. अब सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि रोहित शर्मा हार्दिक पंड्या की कप्तानी में कैसा प्रदर्शन करते हैं.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top