All for Joomla All for Webmasters
हेल्थ

पीरियड्स में गुड़ खाने से दूर होंगी महिलाओं की ये 6 समस्याएं, पीरियड क्रैंप्स से मिलेगी राहत और मिलेंगे गजब फायदे

Jaggery Benefits During Periods In Hindi: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को सिर्फ गंभीर दर्द और ऐंठन ही नहीं, कई अन्य समस्याओं का भी सामना पड़ता है। यह महिलाओं के लिए काफी कठिन समय होता है। इस दौरान उन्हें अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है। पीरियड में महिलाओं को अनहेल्दी फूड्स खाने की क्रेविंग भी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, पीरियड्स के दौरान गुड़ का सेवन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है? इसे खाने से मीठे की क्रेविंग दूर होती है और सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। यह महिलाओं में हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। पीरियड्स में गुड़ खाने के फायदे जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में गुड़ कैसे लाभकारी साबित हो सकता है, जानने के लिए आगे पढ़ते रहें…

ये भी पढ़ें– Dollar Vs Rupee: ऑल टाइम लो पर बंद हुई भारतीय करेंसी, डॉलर के मुकाबले इतने पैसे गिरा रुपया

पीरियड्स में गुड़ खाने के फायदे- Benefits Of Jaggery During Periods In Hindi

आपको बता दें कि रिफाइन शुगर का एक स्वस्थ विकल्प है। यह पोषण से भरपूर होता है। यह कैल्शियम, आयरन, सेलेनियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी आदि का अच्छा स्रोत है। पीरयड्स के दौरान गुड़ का सेवन महिलाओं के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है जैसे,

ब्लड फ्लो में करे सुधार

गुड़ की तासीर गर्म होती है। साथ ही, आयरन से भरपूर होने की वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसकी मदद से पीरियड के दौरान ब्लड फ्लो सामान्य बना रहता है, जिससे पीरियड्स में आसानी होती है।

ये भी पढ़ें– Emergency Fund: अचानक से पड़ सकती है पैसों की जरूरत, क्या आपने तैयार किया है इमरजेंसी फंड?

पीरियड क्रैंप्स से दिलाए राहत

पीरियड ब्लड फ्लो को सामान्य करके दर्दनाक पीरियड्स से महिलाओं को राहत प्रदान करता है। इससे पीरियड के दौरान होने वाली ऐंठन और दर्द कम होता है। गुड़ खाने से ज्यादा तकलीफ का सामना नहीं करना पड़ता है

खून की कमी से बचाए

पीरियड्स के दौरान असामान्य या अधिक ब्लीडिंग के कारण महिलाओं में खून की कमी हो सकती है। आयरन से भरपूर गुड़ रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को बनाए रखता है, ब्लड फ्लो सामान्य करता है और हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है।

हार्मोन्स को रखे संतुलित

पीरिड्स के दौराम महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स के स्तर में काफी-उतार चढ़ाव देखने को मिलते हैं, जो उनकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। गुड़ खाने से हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें–Post Office की ये स्‍कीम गारंटीड डबल करेगी आपका पैसा, सिर्फ 1000 रुपए से शुरू कर सकते हैं निवेश

मीठे की क्रेविंग करे कंट्रोल

महिलाओं को इस दौरान मीठा खाने की क्रेविंग होती है, क्योंकि इससे उन्हें अच्छा महसूस होता है। लेकिन चीनी युक्त फूड्स या मिठाई का सेवन महिलाओं के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में गुड़ की डली चूसने से उनकी मीठे की क्रेविंग दूर होती है। इससे मूड में भी सुधार होता है।

ये भी पढ़ें–SBI नेट बैंकिंग, मोबाइल और YONO ऐप की सर्विसेज आज रहेंगी डाउन, यहां जानें जरूरी डिटेल

शरीर को रखे एनर्जेटिक

पीरियड्स के दौरान महिलाओं काफी थकान, आलस्य और शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करती हैं। गुड़ खाने से शरीर में एनर्जी आती है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और थकान को दूर करता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top