All for Joomla All for Webmasters
टेक

Jio यूजर्स की मौज! Paytm से सस्ता रिचार्ज कर रही है ये ऐप

jio

Jio Recharge करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप Paytm से भी सस्ता रिचार्ज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंDelhi Metro की टिकट को कैसे बुक करें व्हाट्सएप पर? यहां जानिए Step-By-Step प्रोसेस

अब ऐसे में आपके मन में सवाल होगा कि आखिर ऐसी कौन सी ऐप है जिसकी मदद से आप सस्ता रिचार्ज कर सकते हैं तो हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिये इसके बारे में आपको भी बताते हैं-

My Jio एक ऐसी ऐप है जिसका इस्तेमाल कई लोग करते हैं। लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा होता है कि ये Convenience Fee नहीं लागू करती है। अगर आप कोई भी रिचार्ज करते हैं तो आपको ज्यादा परेशानी नहीं होने वाली है। साथ ही ये तुरंत रिचार्ज भी कर देती है। Jio की तरफ से इसको लेकर एक नया नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

इसके अलावा आपको रिचार्ज करने पर कई अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अगर आप लगातार इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको काफी फायदा हो सकता है। क्योंकि इससे आपको अलग से डिस्काउंट भी मिलता है।

ये भी पढ़ें– Youtube पर Free Video देखना होगा बंद! अब यूजर्स को देने पड़ सकते हैं अलग से पैसे

ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। जबकि Paytm और PhonePe ने इसके उलट रिचार्ज करने पर Convenience Fee लगाना शुरू कर दिया था।

कैसे करें रिचार्ज-

अगर आप भी रिचार्ज करना चाहते हैं तो आपको कुछ स्पेशल करने की जरूरत नहीं है। आपको सिंपल ऐप में जाना होगा और इसमें आपको रिचार्ज का ऑप्शन नजर आएगा। इसमें जाने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। ये करने के बाद आपके सामने सारी डिटेल ओपन हो जाएगी।

ये भी पढ़ें– अब एक ही whatsapp से चला सकते हैं कई अकाउंट, यहां जानें पूरा प्रोसेस

इसके बाद आपको रिचार्ज की राशि तय करनी होगी। इसके साथ ही आपको रिचार्ज में मिलने वाले सभी ऑफर भी दिखाए देगी। यानी आपको क्या क्या फायदे मिलने वाले हैं, वो भी इसमें लिखा होगा। येआपके लिए काफी सस्ता माध्यम हो सकता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top