All for Joomla All for Webmasters
उत्तराखंड

Holi 2024 के उल्लास पर उत्‍तराखंड में उड़ेगा गर्मी का ‘गुलाल’, 14 वर्षों में ऐसा होगा पहली बार

Weather on Holi 2024 रंगोत्सव से पहले मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। मौसम विज्ञान विभाग ने तापमान का पूर्वानुमान जारी कर पारे में वृद्धि की संभावना जताई है। आगामी छह दिनों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है। साथ ही दिन के समय काफी गर्मी महसूस होने से लोगों ने पंखों का प्रयोग प्रारंभ कर दिया है।

जासं, हल्द्वानी । Weather on Holi 2024:  होली का उत्सवी रंग लोगों पर चढ़ने लगा है। विभिन्न स्थानों पर बैठकी होली और सामूहिक मिलन कार्यक्रमों की धूम है। वहीं, रंगोत्सव से पहले मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है।

ये भी पढ़ें– Patanjali Foods ने 300 फीसदी अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान, नोट करें रिकॉर्ड डेट, सालभर में दे चुका है 39% रिटर्न

तापमान में लगातार वृद्धि

मैदानी क्षेत्रों में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। आगामी छह दिनों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है। ऐसे में होली के उल्लास और गुलाल की रंगत के बीच गर्मी का प्रकोप रहने के आसार बने हुए हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने तापमान का पूर्वानुमान जारी कर पारे में वृद्धि की संभावना जताई है।

वहीं पिछले एक सप्ताह में हल्द्वानी और आसपास के इलाकों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। साथ ही दिन के समय काफी गर्मी महसूस होने से लोगों ने पंखों का प्रयोग प्रारंभ कर दिया है। मौसम का रुख तापमान के प्रकोप में वृद्धि की ओर इशारा कर रहा है।

हालांकि, रात के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। इधर, मौसम से जुड़ा पिछले 13 वर्षों का रिकार्ड देखें तो होली वीक में तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस तक रहा है, जबकि मौसम विज्ञान केंद्र ने इस बार पारा 34 डिग्री पार पहुंचने की संभावना जताई है। ऐसे में 14 वर्षों के भीतर सबसे गर्म होली रहने की पूरी संभावना बनी हुई है।

ये भी पढ़ें– 2 रुपये की राहत के बाद और सस्ता हुआ पेट्रोल, इन शहरों में घटे दाम, जारी हुए नए रेट

पिछले 13 वर्षों में होली वीक पर तापमान की स्थिति :

  • वर्ष – सर्वाधिक पारा (डिग्री)
  • 2011 – 29.5
  • 2012 – 29.6
  • 2013 – 30.0
  • 2014 – 28.0
  • 2015 – 24.5
  • 2016 – 31.0
  • 2017 – 27.6
  • 2018 – 28.6
  • 2019 – 29.5
  • 2020 – 28.0
  • 2021 – 31.2
  • 2022 – 31.5
  • 2023 – 30.0

होलिका दहन स्थल पर 20 मार्च को चीर बंधन, 25 मार्च को होली

श्रीरामलीला मैदान में शुक्रवार को रामलीला संचालन समिति की बैठक हुई। रिसीवर एवं नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी की अध्यक्षता में हुई बैठक में होलिका दहन को लेकर मंथन हुआ। व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री के निर्देशन में विमर्श हुआ। साथ ही होलिका दहन कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

संचालन समिति के अनुसार, 20 मार्च को सुबह नौ बजे प्राचीन होलिका दहन स्थल और पटेल चौक में चीर बंधन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 24 मार्च को रात 11:30 बजे होलिका दहन प्राचीन होलिका दहन स्थल पर ही किया जाएगा। होली का पर्व 25 मार्च को होगा।

इस मौके पर गणेश जोशी, विवेक कश्यप, एनबी गुणवंत, भवानी शंकर नीरज, मनोज गुप्ता, भोलानाथ, प्रदीप जनोटी, तनुज गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे। इधर, रामलीला संचालन समिति की ओर से होली दहन स्थल पर प्रह्लाद की प्रतिमा स्थापित की गई।

ये भी पढ़ें– Domino’s Franchise: डोमिनोज की फ्रेंचाइजी लेकर हर महीने कमा सकते हैं 3 लाख, कितना चाहिए निवेश और स्पेस, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

बैठकी होली में जमकर झूमी महिलाएं

होली की धूम के बीच शुक्रवार को डहरिया स्थित मित्र विहार के पंत निवास में बैठकी होली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने विभिन्न रागों में वाद्ययंत्रों के साथ होली गीतों का सुंदर गायन किया।

गीतों पर महिलाएं जमकर झूमीं। वहीं गूलाल का तिलक लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर भगवती पंत, मुन्नी तिवारी, हेमा पंत, लता पंत, गरिमा पंत, रेखा पंत, ममता बिनवाल, मंजू बिनवाल, प्रीति जोशी, कमला तिवारी, अर्चना जोशी, ज्योति पांडे आदि मौजूद रहीं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top