All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

Pension Rules: पति क मृत्यु के बाद पत्नी को कब मिलती है पेंशन? जानिए कब से मिलेंगे ईपीएफ के पैसे

EPFO

Pension प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी अपनी सैलरी का 12 फीसदी राशि पीएफ फंड में जमा करते हैं। ये राशि कर्मचारी के रिटायरमेंट के बाद की जाती है। ये राशि कर्मचारी को पेंशन के तौर पर दिया जाता है। अगर रिटायरमेंट के बाद पति की मृत्यु हो जाती है तो क्या पत्नी को पीएफ का पैसा मिलता है? आइए इस आर्टिकल में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।  

ये भी पढ़ें:- SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! बैंक ने बढ़ाया लोन पर ब्याज, आज से नई दरें लागू

 नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी की रिटायरमेंट की उम्र 58 साल है। अगर आपने 10 साल तक भी किसी प्राइवेट फर्म में नौकरी की है तो आप पेंशन के हकदार हो जाते हैं। ये पेंशन कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद दी जाती है। अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल सामने आता है कि अगर कभी किसी कर्मचारी की मृत्यु 58 साल के उम्र के बाद होती है तो क्या उसकी पत्नी को पेंशन का लाभ मिलता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कई बार शारीरिक रूप से अस्वस्थ हो जाने पर व्यक्ति की अचानक से मौत हो जाती है। ऐसे में ईपीएफ की तहत मिलने वाली राशि से मृतक के परिवार के लिए काफी फायदेमंद साबित हो जाता है।

ये भी पढ़ें:- काम की बात: Google कर रहा ये इंतजाम, Apps डाउनलोड करते समय नहीं रहेगा खतरनाक वायरस का डर

ईपीएफओ के तहत मिलता है पेंशन

प्राइवेट कर्मचारी को पेंशन देने की जिम्मेदारी ईपीएफओ की होती है। ईपीएफ एक तरह का प्रोविडेंट फंड होता है, जो कर्मचारी को आर्थिक तौर पर सशक्त करने के लिए दिए जाते हैं। कर्मचारी हर महीने अपनी सैलरी का एक निश्चित राशि ईपीएफ फंड में डालता है। ये राशि कर्मचारी के सैलरी का 12 फीसदी होता है। कर्मचारी के साथ कंपनी के द्वारा भी योगदान दिया जाता है।  

ये भी पढ़ें:- पीएम मोदी की मौजूदगी में एनडीए की बैठक 18 को, चिराग-मांझी समेत सहयोगी दलों के अन्‍य नेता आमंत्रित

कंपनी भी हर महीने उतना ही पीएफ अकाउंट में योगदान करती है। इस फंड का इस्तेमाल रिटायरमेंट के द्वारा किया जाता है।

कब से मिलती है पेंशन

सरकार ने 58 साल रिटायरमेंट की उम्र तय की है। कर्मचारी के द्वारा की गई योगदान राशि का एक हिस्सा पीएफ फंड में और एक हिस्सा ईपीएस में जमा किया जाता है। जब कर्मचारी की उम्र 58 साल के पार हो जाती है तो वो इस फंड से पैसे निकाल सकते हैं। पीएफ अकाउंट से कर्मचारी एकमुश्त पैसा निकाल सकते हैं, वहीं ईपीएस अकाउंट में जमा किये गए फंड को पेंशन के तौर पर कर्मचारी को दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:- हत्या के मामले में 3 दोषी करार, 21 जुलाई को सजा के बिंदु पर होगा फैसला

पत्नी को पेंशन कब मिलती है  

अगर कर्मचारी की मृत्यु 58 साल के बाद हो जाती है तब उसके पेंशन का हक उनकी बीवी को मिल जाता है। इसी के साथ नॉमिनी को पूरी राशि मिलती है। अगर रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तब पेंशन अमाउंट का आदा हिस्सा उसकी पत्नी को मिल जाती है। अगर रिटायरमेंट से पहले ही एंप्लॉयी की मृत्यु हो जाती है तब पत्नी को बतौर पेंशन ये राशि दी जाती है। इसमें एंप्लॉयी के निधन के बीच जितना अंतर होता है उतना ही कम पेंशन अमाउंट दिया जाता है।

विधवा के लिए पेंशन अमाउंट 1,000 रुपये तय की गई है। इसका मतलब ये हुआ कि कर्मचारी की मृत्यु के बाद विधवा पत्नी  के 1,000 रुपये की राशि पेंशन के तौर पर मिलता है। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top