All for Joomla All for Webmasters
शेयर बाजार

वंदे भारत के बाद अब मिला गरीब रथ का काम, कंपनी के शेयरों में आई तूफानी तेजी

रिस्पोन्सिव इंडस्ट्रीज के शेयरों में गुरुवार को तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर 20 पर्सेंट चढ़कर 307 रुपये पर पहुंच गए हैं। साथ ही, रिस्पोन्सिव इंडस्ट्रीज के शेयरों ने गुरुवार को 52 हफ्ते का अपना नया हाई भी बनाया है।

ये भी पढ़ें–  सोने-चांदी के रेट में बंपर गिरावट, कमजोर ग्लोबल रुख से भाव मंदे

कंपनी को भारतीय रेलवे की तरफ से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट गरीब रथ ट्रेन (Garib Rath) प्रोजेक्ट के लिए है। कंपनी ने इस ऑर्डर के साइज या कॉन्ट्रैक्ट के ब्योरे का खुलासा अभी नहीं किया है। 

वंदे भारत और गरीब रथ ट्रेन का मिला है कॉन्ट्रैक्ट

सिंथेटिक लेदर बनाने वाली कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है,’वंदे भारत प्रोजेक्ट के बाद रिस्पोन्सिव इंडस्ट्रीज को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हमें इंडियन रेलवे से गरीब रथ प्रोजेक्ट के लिए खास कॉन्ट्रैक्ट मिला है।’

ये भी पढ़ें– हल्दीराम में 51% हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में टाटा ग्रुप, जानिए कहां है अड़चन

रिस्पोन्सिव इंडस्ट्रीज ने कहा है कि देश के दो सबसे महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट्स (वंदे भारत और गरीब रथ) हासिल करना, कंपनी की विशेषज्ञता और क्वॉलिटी को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

6 महीने में 145 पर्सेंट चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर

रिस्पोन्सिव इंडस्ट्रीज (Responsive Industries) के शेयर पिछले 6 महीने में 145 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 8 मार्च 2023 को 122.30 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 7 सितंबर 2023 को 307 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, पिछले 3 साल में रिस्पोन्सिव इंडस्ट्रीज के शेयरों में 211 पर्सेंट का उछाल आया है।

ये भी पढ़ें– कच्चा तेल 90 डॉलर के पार, क्या पेट्रोल-डीजल भी होगा मंहगा? जान लीजिए आज का रेट

पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 39 पर्सेंट चढ़ गए हैं। रिस्पोन्सिव इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 101 रुपये है।  

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top